Amazon Prime Day Sale 2023: Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 की बिक्री होगी अमेजन सेल पर शुरू, मिलेगा 7 हजार का डिस्काउंट

Motorola Razr 40 Ultra में 6.9 इंच की फुल HD+ फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2023 17:54 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Razr 40 Ultra में 6.9 इंच की फुल HD+ फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले है।
  • Motorola Razr 40 Ultra में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Motorola Razr 40 Ultra में 3,800mAh की बैटरी दी गई है।

Motorola Razr 40 Ultra में 6.9 इंच की फुल HD+ फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Amazon

Motorola ने Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 को भारतीय बाजार में पेश कर दिया था। मोटोरोला के ये दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए शनिवार 15 जुलाई से Amazon Prime Day Sale 2023 पर उपलब्ध होंगे। Motorola के नए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyUX पर काम करते हैं। Motorola Razr 40 Ultra में 3,800mAh की बैटरी दी गई है, वहीं Razr 40 में 4,200mAh बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Motorola के इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Motorola Razr 40 Ultra और Motorola Razr 40 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Motorola Razr 40 Ultra के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Infinite Black और Viva Magenta कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Motorola Razr 40 के 8GB RAM and 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह Sage Green, Summer Lilac और Vanilla Cream कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Motorola Razr 40 Ultra और Motorola Razr 40 की बिक्री Amazon Prime Day Sale 2023 पर 15 जुलाई 12:01am से शरू होगी। इसके अलावा Motorola India की वेबसाइट पर भी यह खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा। Amazon ने फिलहाल Pro मॉडल को कमिंग सून टैग के साथ लिस्टेड कर दिया गया है। ई-कॉमर्स साइट Motorola Razr 40 Ultra की खरीद पर ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट प्रदान कर रही है। वहीं SBI कार्ड से भुगतान पर 6,250 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट लिया जा सकता है।


Advertisement
Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 के स्पेसिफिकेशंस


Motorola Razr 40 Ultra में 6.9 इंच की फुल HD+ फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz और ब्राइटनेस 1,200 तक है। वहीं इसमें दूसरी 3.6 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,056x1,066 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। Motorola Razr 40 में 6.9 इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। वहीं इसमें 1.5 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। Motorola Razr 40 Ultra में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है, जबकि Motorola Razr 40 में Snapdragon 7 Gen 1 SoC आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Motorola Razr 40 Ultra और Razr 40 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MyUX पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Razr 40 Ultra में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Razr 40 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इन दोनों स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Motorola Razr 40 Ultra में 3,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Razr 40 में 4,200mAh की बटैरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium and compact design, IP52 rating
  • Vibrant pOLED folding display
  • Large and functional cover display
  • Good for gaming
  • Fluid software
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heats up with camera use
  • Slow wireless charging
  • Recorded video quality is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2640 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.