Motorola One Hyper 3 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगी खासियत

Motorola One Hyper को Vivo V15 Pro, Realme X और Redmi K20 जैसे पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन के जवाब में लाया जा रहा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 28 नवंबर 2019 16:06 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला वन हाइपर गूगल की एंड्रॉयड वन ब्रांडिंग के साथ आएगा
  • मोटोरोला वन हाइपर में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर रहेगा
  • फुल-एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले के साथ आएगा Motorola One Hyper

Motorola One Hyper में कोई नॉच या कट आउट डिजाइन नहीं रहेगा

Motorola One Hyper को 3 दिसंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि मोटोराला का स्वामित्व लेनोवो के पास है। गौरतलब है कि मोटोरोला ने ब्राजील में प्रेस को एक इवेंट के लिए आमंत्रित किया है। इस मौके पर ही मोटोरोला वन हाइपर से पर्दा उठाया जाना संभव है। स्पेसिफिकेशन के संबंध में आधिकारिक जानकारी लॉन्च के मौके पर ही दी जाएगी, लेकिन फोन को लेकर बाजार में चर्चा गर्म है। खबर है कि फोन में 32 मेगापिक्सल का सैल्फी कैमरा है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट है। ऐसा माना जा रहा है कि मोटोरोला के इस फोन को वीवो वी15 प्रो, रियलमी एक्स और रेडमी के20 जैसे पॉप-अप सेल्फी फोन के जवाब में बाजार में लाया जा रहा है। बता दें कि यह पॉप-अप कैमरे के साथ आने वाला मिड रेंज सेगमेंट में मोटोरोला का पहला हैंडसेट होगा।

यह भी पढ़ें- Vivo U20 की पहली सेल आज Amazon पर, जानें ऑफर्स
Advertisement

'एंड्रोइड पिट' के हिसाब से प्रेस को दिए गए निमंत्रण के मुताबिक, मोटोरोला 3 दिसंबर को ब्राजील में लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है। निमंत्रण में स्केच बनाकर दिखाया गया है कि फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा। संभवतः यह कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन होगा।
 

इससे पहले महीने की शुरुआत में मोटोरोला वन हाइपर को अमेरिका की एफसीसी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। यहां पर XT2027-1 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ था। एफसीसी लिस्टिंग में इस्तेमाल किए गए डाइग्राम के हिसाब से फोन में 6.69 इंच की स्क्रीन होगी। साथ ही फोन में एनएफसी सपोर्ट भी होगा।
Advertisement

यह भी पढ़ें- Redmi 8 की सेल आज Flipkart पर, जानें ऑफर्स
Advertisement

उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फोन फुल-एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें कोई नॉच या कट आउट डिजाइन नहीं रहेगा। साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज रहेगी। माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव नहीं होगा। Motorola One Hyper में डुअल रियर कैमरा सेटअप रहेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंकेंडरी सेंसर होगा। यहां तक कि फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सेंसर रहेगा जिसमें f/2.0 लेंस रहेगा। मोटोरोला वन हाइपर भी गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इस फोन में यूएसबी टाइप सी सपोर्ट रहेगा, वो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ। 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक रहेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola One Hyper
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.