Moto G9 Plus में मौजूद हो सकती है 4,700 एमएएच बैटरी

गौरतलब है कि कथित मोटो जी9 प्लस स्मार्ट को कुछ प्रमुख सर्टिफिकेशन अथॉरिटीज़ के द्वारा हरी झंड़ी मिल गई है, तो इसका मतलब यह है कि स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च कर दिया जा सकता है। हालांकि, Motorola ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 3 अगस्त 2020 16:48 IST
ख़ास बातें
  • कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो चुका है Moto G9 Plus
  • मोटो जी9 प्लस में मिल सकती है 4,700 एमएएच की बैटरी
  • हाल ही में मोटोरोला ने Moto G 5G Plus लॉन्च किया है

यह फोन TUV Rheinland पर भी हो चुका है लिस्ट

Motorola Moto G9 Plus स्मार्टफोन ने यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन पास कर लिया है। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी हासिल हुई है, जैसे कि बैटरी आदि। डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, फोन में MG50 मॉडल नंबर की बैटरी दी गई है। डेनिश सर्टिफिकेशन डेटाबेस के अनुसार, इस मॉडल नंबर वाली बैटरी में 4,700एमएएच की क्षमता होगी। आपको बता दें, पिछली रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि इस फोन में 4,700 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। लेटेस्ट रिपोर्ट साफतौर पर पिछली रिपोर्ट की पुष्टि कर रही है।

FCC लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Dealntech द्वारा सार्वजनिक की गई है। लिस्टिंग के अनुसार Moto G9 Plus स्मार्टफोन में SC-301/ SC-302/ SC-303/ SC-305/ SC-306/ SC-307/ SC-309 मॉडल नंबर का चार्जर मौजूद है। मॉडल नंबर XT2087-1 (XT2087-2 के साथ) के साथ एक फोन ही जापान की वेबसाइट TUV Rheinland पर लिस्ट हो चुका है। इस लिस्टिंग में जानकारी मिली थी कि स्मार्टफोन में 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, इस वक्त यह साफ नहीं किया गया था कि चार्जर की क्षमता कितनी होगी।
Advertisement

इसके अलावा, XT2087-1 और XT2087-2 मॉडल नंबर के स्मार्टफोन पिछले महीने EEC में भी लिस्ट किए गए थे, जिसकी Gadgets 360 ने स्वतंत्र रूप से जांच भी की थी। जो लोग नहीं जाते उनको बता दें कि मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन स्पैन की ऑनलाइन रीटेलर वेबसाइट ParatuPC पर भी लिस्ट हुआ था, जहां इसकी कीमत का खुलासा हुआ था। लिस्टिंग के अनुसार, Moto G9 Plus के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 277.15 (लगभग 24,000 रुपये) होगी।

गौरतलब है कि कथित मोटो जी9 प्लस स्मार्ट को कुछ प्रमुख सर्टिफिकेशन अथॉरिटीज़ के द्वारा हरी झंड़ी मिल गई है, तो इसका मतलब यह है कि स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च कर दिया जा सकता है। हालांकि, Motorola ने फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हाल ही में मोटोरोला ने Moto G 5G Plus लॉन्च किया है, जिसमें 5,000 एमएएच की बैटरी और 20 वाट टर्बो पावर चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  7. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  8. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  9. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.