8GB RAM और 6000mAh बैटरी के साथ आएगा नया Motorola Moto G82 स्मार्टफोन!, जानें स्पेसिफिकेशंस

Motorola जल्द ही Moto G62 5G को लेकर आ सकती है, क्योंकि फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि कंपनी ने सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए चार्जर को रजिस्टर्ड कर लिया है।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2022 09:59 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Moto G62 5G में फुल HD+ डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Moto G62 5G स्मार्टफोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है।
  • Motorola जल्द ही Moto G62 5G स्मार्टफोन लेकर आ सकती है।

Motorola Moto G62 5G में फुल HD+ डिस्प्ले होगी, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट होगा।

Photo Credit: Motorola

Motorola जल्द ही Moto G62 5G को लेकर आ सकती है, क्योंकि फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि कंपनी ने सभी प्रमुख क्षेत्रों के लिए चार्जर को रजिस्टर्ड कर लिया है। मॉडल नंबर XT2223-1 और XT2223-2 के साथ एक मोटोरोला स्मार्टफोन Moto G62 5G सीरीज से संबंधित माना जा रहा है। Wi-Fi Alliance डाटाबेस पर यह स्मार्टफोन देखा गया था। एक हाल ही में आई लीक से यह भी साफ होता है कि स्मार्टफोन फुल-एचडी + डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। आपको बता दें कि मोटोरोला ने हाल ही में Moto G52 को भारत में लॉन्च किया था। आइए मार्केट में आने वाले इस अपकमिंग स्मार्टफोन के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

भारत समेत इन देशों में आने की संभावना


Advertisement
मोटोरोला का Moto G62 यूएस FCC पर मॉडल नंबर XT2223-2 के साथ MySmartPrice ने देखा था। कथित लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन वर्ल्ड लेवल पर कई स्थानों पर लॉन्च होगा क्योंकि फोन के लिए चार्जर यूएस, ईयू, ऑस्ट्रेलिया, यूके, ब्राजील और भारत समेत अन्य स्थानों के लिए रजिस्टर्ड है।
 

एंड्रॉयड 12 पर करेगा काम


मॉडल नंबर XT2223-1 और XT2223-2 वाले स्मार्टफोन जो Moto G62 5G सीरीज से संबंधित हो सकता है, इसे MySmartPrice ने वाई-फाई एलायंस डाटाबेस पर देखा था। कथित लिस्टिंग से साफ होता है कि मोटोरोला का स्मार्टफोन ड्यूल-बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करेगा और एंड्रॉयड 12 ओएस पर काम करेगा।
Advertisement
 

Motorola Moto G62 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Passionategeekz लीक के अनुसार, Motorola Moto G62 5G में फुल HD+ डिस्प्ले होगी, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट होगा। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर आउट ऑफ द बॉक्स काम कर सकता है। स्टोरेज की बात करें तो 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज होगी। लीक से यह भी पता चलता है कि सेफ्टी के लिए स्मार्टफोन में साइड माउंटेड स्कैनर दिया जाएगा। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में क्वाड ट्रिपल कैमरा होगा। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में होल पंच सेल्फी शूटर दिया जाएगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसे 33W फास्ट चार्जिंग से सपोर्ट मिलेगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G62 5G, Moto G62 5G Specifications, Android 12
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.