ऐसा दिखेगा Motorola Moto G (Gen 3) स्मार्टफोन, तस्वीरें हुुईं लीक

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 13 जुलाई 2015 14:40 IST
मोटोरोला (Motorola) के थर्ड जेनरेशन मोटो जी (Moto G) स्मार्टफोन की कुछ और तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों से हैंडसेट के डिजाइन के बारे में कुछ और जानकारियां सामने आईं हैं। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को साल के अंत तक लॉन्च किए जाने की संभावना है।

नई तस्वीरें Nowhereelse.fr द्वारा जारी की गई हैं और यह Moto G (Gen 3) की पहले लीक हुई तस्वीरों से काफी मेल खाती हैं। फोटो में हैंडसेट के व्हाइट कलर वर्जन को देखा जा सकता है।

मोटोरोला मोटो जी थर्ड जेनरेशन (Motorola Moto G Gen 3) का फ्रंट लुक बहुद हद तक सेकेंड जेनरेशन मोटो जी के जैसा ही है। एक अहम अंतर बैकपैनल में साफ नजर आता है। संभावना है कि कंपनी Moto G (Gen 3) के रियर कैमरे के साथ LG ब्रांड की तरह स्ट्रिप का इस्तेमाल करे।

लीक तस्वीर के मुताबिक, सिल्वर कलर के इस वर्टिकल स्ट्रिप के एक छोर पर रियर कैमरा है और दूसरे पर Motorola का लोगो। इस स्ट्रिप में डुअल एलईडी फ्लैश भी साफ नजर आ रहा है। नई तस्वीरें, यूट्यूब पर हैंड्स-ऑन वीडियो में दिखाए गए स्मार्टफोन से भी काफी मेल खाती हैं।
Advertisement



Advertisement
शुरुआती लीक की जानकारियों को सही मानें, तो Moto G (Gen 3) स्मार्टफोन 5 इंच के डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर और 1GB का रैम (RAM) होगा। इसके अलावा इनबिल्ट स्टोरेज 8GB की होगी और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद रहेगा। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 (Android 5.1.1) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि थर्ड जेनरेशन Motorola Moto G में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। कुछ रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया गया है कि यह हैंडसेट 4G LTE सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, संभावना ऐसी भी है कि पिछले जेनरेशन के हैंडसेट की तरह कंपनी द्वारा अलग 4G वेरिएंट लॉन्च किया जाए।

गौरतलब है कि Motorola India ने पिछले हफ्ते सेकेंड जेनरेशन Moto G की कीमत में कटौती की थी। यह स्मार्टफोन अब मार्केट में 9,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च प्राइस 12,999 रुपये थी। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किए जाने के बाद सेकेंड जेनरेशन Moto G के दाम में यह पहली आधिकारिक कटौती थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  2. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  3. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  4. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  5. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  6. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
  7. OnePlus Pad Go 2r जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं AI फीचर्स
  8. Infinix Smart Power 5G के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, अफोर्डेबल हो सकता है प्राइस
  9. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन की बिक्री 16 प्रतिशत घटी, iPhone की डिमांड में बढ़ोतरी
  10. OnePlus का 9000mAh बैटरी वाला अपकमिंग स्मार्टफोन लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.