12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर

फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और 7000mAh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अगस्त 2026 08:30 IST
ख़ास बातें
  • फोन पर 45% से ज्यादा डिस्काउंट पाया जा सकता है।
  • फोन को Flipkart ने अब तक की सबसे कम कीमत के साथ लिस्ट किया है।
  • फोन अपने MRP से 11,500 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Motorola G37 Power 5G कंपनी का पॉपुलर फोन है जो बजट रेंज में धांसू फीचर्स देता है।

Motorola G37 Power 5G कंपनी का पॉपुलर फोन है जो बजट रेंज में धांसू फीचर्स देता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है और 7000mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 30W TurboPower की फास्ट चार्जिंग भी दी गई है। कंपनी का यह फोन अब भारी डिस्काउंट पर मिल रहा है। फोन पर 45% से ज्यादा डिस्काउंट पाया जा सकता है। फोन को Flipkart ने अब तक की सबसे कम कीमत के साथ लिस्ट किया है। आइए जानते हैं Motorola G37 Power 5G के बेस्ट ऑफर डिटेल्स। 

Motorola G37 Power 5G Price Discount Flipkart Deal

Motorola G37 Power 5G को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Flipkart ने फोन को 47% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 11,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट ने इसे 14,999 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। 

Motorola G37 Power 5G को चुनिंदा बैंको के डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 750 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 14249 रुपये के लगभग रह जाती है। यानी फोन पर पूरे 12,200 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है। फोन में कंपनी ने धांसू फीचर्स दिए हैं। सेग्मेंट के स्मार्टफोन्स में यह सबसे बड़ी बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स।

Motorola G37 Power 5G Specifications

Moto G37 Power में 6.7 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। यह डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो G37 Power के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। 

Advertisement

यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। वहीं MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है। फोन में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Same design as the higher-end models
  • Decent camera performance for its price
  • Long battery life
  • Decent gaming performance
  • Bad
  • The plastic frame feels cheap to the touch
  • Relatively slower charging
  • Sub-par display performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1604 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.