50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Motorola G04s होगा 30 मई को लॉन्च, जानें सबकुछ

Moto G04s में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई थी, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 मई 2024 18:10 IST
ख़ास बातें
  • Moto G04s में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई थी।
  • Moto G04s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Moto G04s में 5,000mAh की बड़ा बैटरी दी गई है।

Motorola G04s में 50 मेगापिक्सल कैमरा होगा।

Photo Credit: Flipkart

Motorola ने अप्रैल 2024 में यूरोपीय बाजार में Moto G04s स्मार्टफोन को पेश किया था। यह एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है और अब ऐसा लग रहा है कि Motorola G04s भारत में भी आ रहा है। यहां हम आपको Motorola के आगामी स्मार्टफोन के बारे में सब कुछ बता रहे हैं।


Moto G04s अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा


Advertisement
ऑफिशियल नोट्स के अनुसार, Moto G04s 30 मई 2024 को इस क्षेत्र में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा यह स्मार्टफोन खासतौर पर भारत में एक लोकप्रिय ई-रिटेलर फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। आगामी मोटोरोला बजट फोन के लॉन्च को टीज करते हुए एक फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट भी लाइव हुई है। 


Moto G04s की कीमत


कीमत की बात करें तो उम्मीद है कि Motorola भारत में Moto G04s को 10 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च करेगा।


Advertisement
Moto G04s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


यूरोप में लॉन्च हुए Moto G04s में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई थी, जिसका HD+ रेजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन और एक सेंटर एलाइन पंच होल कटआउट के साथ आती है। यह UNISOC T606 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। यह स्मार्टफोन 8GB रैम तक वर्चुअल रैम एक्सटेंड भी प्रदान करता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 ओएस आधारित MyUX पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बड़ा बैटरी दी गई है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Moto G04s चार कलर ऑप्शन कॉनकॉर्ड ब्लैक, सी ग्रीन, सैटिन ब्लू और सनराइज ऑरेंज में पेश किया गया था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.