Motorola G Play (2021) जल्द दे सकता है दस्तक, स्पेसिफिकेशन्स के साथ गीकबेंच पर लिस्ट

हाल ही में एक ज्ञात टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (OnLeaks) ने मॉडल नंबर XT-2117 को Motorola Moto G10 Play बताया था, लेकिन अब लेटेस्ट लिस्टिंग में इसे Moto G Play (2021) बताया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 नवंबर 2020 11:24 IST
ख़ास बातें
  • Motorola फोन मॉडल नंबर XT-2117 के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट
  • Moto G Play 2021 के नाम से है नई लिस्टिंग
  • 3 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 से लैस होगा आगामी मोटोरोला फोन

Moto G Play (2021) को मॉडल नंबर XT-2117 के साथ देखा गया है

Motorola का एक फोन कथित तौर पर Geekbench पर लिस्ट हुआ है, जिसे Moto G Play (2021) कहा जा रहा है। फोन को गीकबेंच पर मॉडल नंबर XT-2117 के साथ लॉन्च किया गया है, जिसे इस महीने की शुरुआत में एक टिप्सटर ने Moto G10 Play बताया था। हालांकि अब लेटेस्ट लीक से यह संभावना पैदा हो जाती है कि कंपनी इस फोन को मोटो जी प्ले की अगली पीढ़ी के रूप में पेश किया जा सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग में फोन को प्राप्त हुआ स्कोर और साथ ही कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है।

MySmartPrice द्वारा देखी गई Geekbench लिस्टिंग में एक मोटो फोन मॉडल नंबर XT-2117 के साथ दिखाया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन Moto G Play (2021) के नाम से पेश किया जा सकता है। इसी मॉडल नंबर को इस महीने की शुरुआत में एक टिप्सटर द्वारा लीक किया गया था और उसने अनुमान लगाया था कि यह Moto G10 Play है। अब लेटेस्ट गीकबेंच लिस्टिंग ने इसे मोटो जी प्ले (2021) बताया है। लिस्टिंग में फोन को 3 जीबी रैम के साथ दिखाया गया है। हालांकि ऐसा हो सकता है कि फोन और भी वेरिएंट्स में लॉन्च हो। इसके अलावा कथित Moto G Play (2021) की लिस्टिंग में प्रोसेसर का नाम नहीं दिया गया है, लेकिन MSP ने अनुमान लगाया है कि यह Snapdragon 460 चिपसेट हो सकता है। 

गीकबेंच लिस्टिंग में कथित मोटो जी प्ले (2021) को सिंगल-कोर टेस्ट में 253 अंक मिले हैं और मल्टी-कोर टेस्ट में फोन ने 1,233 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग में डिवाइस को एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है।
 

Photo Credit: MySmartPrice


जैसा कि हमने बताया कि एक ज्ञात टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (OnLeaks) ने मॉडल नंबर XT-2117 को Motorola Moto G10 Play बताया था। हालांकि उस समय टिप्सटर ने यह भी साफ किया था कि वह इसके नाम की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन उसने यह जरूर लिखा था कि फोन अगस्त महीने में यूरोप में लॉन्च हुए Moto G9 Play का अपग्रेड होगा।
Advertisement

लीक्सटर ने कथित मोटो जी10 प्ले की तस्वीरें भी साझा की थी, जिसमें फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ दिखाई दिया। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी देखा गया था, जो कि वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित था। मोटो फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन पर रखा गया था, इसके अलावा 3.5 एमएम हेडफोन जैक ऊपरी हिस्से पर सेट था। अब नाम चाहे अलग हो, लेकिन मॉडल नंबर समान है। ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि आगामी Moto G Play (2021) भी समान डिज़ाइन के साथ आए। हालांकि कंपनी द्वारा अभी तक किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में इन सभी जानकारी को केवल लीक मात्र समझना सही होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G Play 2021, Moto G Play 2021 Specifications
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.