Motorola Edge+ फ्लैगशिप 22 अप्रैल को होगा लॉन्च, होगा 90 डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले से लैस

Motorola Edge+ को कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2020 में 23 फरवरी को लॉन्च करने वाली थी। हालांकि, कंपनी को कोरोनोवायरस प्रकोप के चलते रद्द हो चुके एमडब्ल्यूसी के कारण इस लॉन्च को भी टालना पड़ा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2020 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge+ के साथ एक अन्य मोटोराला फोन भी हो सकता है लॉन्च
  • Motorola Edge बताया जा रहा है नाम
  • फ्लैगशिप मोटोरोला फोन हो सकता है Snapdragon 865 चिपसेट से लैस

Motorola Edge+ हो सकता है Snapdragon 865 चिपसेट और 12 जीबी तक रैम से लैस

Motorola अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन 22 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। यदि पिछली कुछ अफवहों को देखा जाए तो कंपनी का यह फ्लैगशिप Motorola Edge+ हो सकता है। लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी ने ट्विटर पर एक टीज़र वीडियो जारी किया है, जो इस स्मार्टफोन पर कर्व्ड "वाटरफॉल" डिस्प्ले की झलक दिखाता है। मोटोरोला एज+ के अलावा, कंपनी मोटोरोला एज भी लॉन्च कर सकती है, जो फ्लैगशिप मॉडल की तुलना में थोड़े कम फीचर्स के साथ आ सकता है। Motorola Edge+ और Motorola Edge दोनों स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मोटोरोला द्वारा जारी आधिकारिक टीज़र के अनुसार, यह लॉन्च 22 अप्रैल को सुबह 11 बजे ( रात 9:30 बजे आईएसटी) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। टीज़र में लिखे टेक्स्ट में कंपनी ने 'E-vent' शब्द को इस्तेमाल किया, जो आगामी Motorola Edge और Edge+ की ओर इशारा कर रहा है।
Advertisement

लॉन्च की जानकारी के साथ पोस्ट में दिए गए वीडियो में वाटरफॉल डिस्प्ले दिखाया गया है, जो मोटोरोला एज+ पर 90 डिग्री कर्व्ड एज के साथ आता है।
 

हालांकि मोटोरोला ने आधिकारिक चैनल पर अपने इस आगामी फ्लैगशिप के नाम की पुष्टि नहीं की है। इसके Motorola Edge+ होने का अनुमान  पिछली कुछ रिपोर्टों के हिसाब से लगाया जा रहा हैं, जिन्होंने कंपनी द्वारा जल्द ही इस फोन के लॉन्च की बात कही थी। इतना ही नहीं एज+ के साथ ही खबर है कि कंपनी इसका टोन-डाउन वेरिएंट Motorola Edge भी लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

दरअसल मोटोरोला इस फ्लैगशिप लॉन्च को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2020 में 23 फरवरी को आयोजित करने वाली थी। हालांकि, कंपनी को कोरोनोवायरस प्रकोप के चलते रद्द हो चुके एमडब्ल्यूसी के कारण अपने इस लॉन्च को भी टालना पड़ा। यही कारण है कि अब 22 अप्रैल को होने वाले इवेंट में इस आगामी फ्लैगशिप के लॉन्च होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.