Motorola Edge+ की सेल भारत में शुरू, ऐसे पा सकते हैं 7,500 रुपये का डिस्काउंट

Motorola Edge+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.8 अपर्चर और 0.8-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाले 108 मेगापिक्सल सेंसर से लैस है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 26 मई 2020 12:36 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge+ में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है
  • मोटोरोला एज+ में मौजूद है 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  • Flipkart पर शुरू हुई मोटोरोला एज+ की सेल

Motorola Edge+ है एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Motorola Edge+ स्मार्टफोन की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन के साथ Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध है। रेड, ऑरेंज व ग्रीन ज़ोन में रहने वाले ग्राहक मोटोरोला एज+ खरीद सकते हैं। हालांकि, सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार गैर-जरूरी सामान की बिक्री प्रतिबंधित क्षेत्रों में बंद रहेगी। मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन 19 मई को लॉन्च किया गया था, और इसी दिन से फोन की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी।
 

Motorola Edge+ price in India, launch offers

मोटोरोला एज+ स्मार्टफोन का एक मात्र वेरिएंट 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 74,999 है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Motorola Edge+ स्मार्टफोन आपको स्मोकी संगरिया और थंडर ग्रे ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

इस सेल में Motorola Edge+ स्मार्टफोन Flipkart के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध है, इसके अलावा यह ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। फोन की ऑनलाइन सेल शुरू हो चुकी है, ऑफलाइन स्टोर्स में भी यह उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो ICICI क्रेडिट कार्ड धारकों को फ्लिपकार्ट की इस सेल में 7,500 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा ICICI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किए गए EMI ट्रांसजेक्शन पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।
 

Motorola Edge+ specifications, features

मोटोरोला एज+ एक सिंगल-सिम फोन है, जो स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फ्लैगशिप फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ एक कर्व्ड 6.7 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 865 चिपसेट पर काम करता है और इसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम जोड़ा गया है। दिलचस्प है कि मोटोरोला एज+ 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक के साथ आता है।
Advertisement

Motorola Edge+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.8 अपर्चर और 0.8-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाले जबरदस्त 108-मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। इसका प्राइमरी सेंसर 30fps पर 6K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसमें 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर और 117-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है और 3x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। मोटोरोला ने टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर भी दिया है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर और 0.9-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

मोटोरोला एज+ में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज है, जिसे कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी में 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स (वाई-फाई 6), जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो शामिल हैं। फोन के अंदर एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट, सेंसर हब और बैरोमीटर सेसंर शामिल हैं। Motorola Edge+ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.