Motorola Edge+ फोन 108MP कैमरा के साथ आज भारत में होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Motorola Edge+ की कीमत अमेरिका में 999 डॉलर (लगभग 75,300 रुपये) है और हम उम्मीद करते हैं कि भारत में इसकी कीमत इसी के आसपास होगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 मई 2020 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge+ फोन 90 हर्ट्ज़ कर्व्ड डिस्प्ले और होल-पंच से है लैस
  • रियर सेटअप में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी और टाइम ऑफ फ्लाइट सेंसर है शामिल
  • मोटोरोला एज+ आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा

Motorola Edge+ 108 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले कैमरा सेटअप से है लैस

Motorola Edge+ आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी आगामी मोटोरोला फोन को दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले एक इवेंट में लॉन्च करेगी, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि फ्लैगशिप को लॉन्च करने के लिए ऑनलाइन इवेंट रखा जाएगा या इसे बिना किसी इवेंट के सीधा लॉन्च किया जाएगा। फोन को पिछले महीने अमेरिका में लॉन्च किया गया था, और यह 90Hz कर्व्ड ओलेड डिस्प्ले और 108-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाले रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 865 चिपसेट से लैस है। मोटोरोला एज+ स्टॉक Android 10 पर चलता है और अधिकतम ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ने इसमें 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक बरकरार रखा है।
 

Motorola Edge+ live stream link, (expected) price in India, availability

मोटोरोला एज+ दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, हालांकि जैसा कि हमने बताया कि कंपनी ने यह खुलासा नहीं किया है कि यह फोन इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा या सीधा लॉन्च हो जाएगा। यदि यह एक ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च होता है तो मोटोरोला इसे अपने YouTube चैनल और सोशल हैंडल के जरिए ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकता है। Motorola Edge+ की कीमत अमेरिका में 999 डॉलर (लगभग 75,300 रुपये) है और हम उम्मीद करते हैं कि भारत में इसकी कीमत इसी के आसपास होगी। इसे अमेरिका में स्मोकी संगरिया और थंडर ग्रे रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया है। भारत में कीमत, उपलब्धता और रंग विकल्पों के बारे में अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई थी। बेशक ये सभी जानकारियां आज दोपहर 12 बजे सामने आएंगी।

Motorola Edge+ specifications

अमेरिका मार्केट में मोटोरोला एज+ एक सिंगल-सिम फोन है, जो स्टॉक एंड्रॉयड 10 पर चलता है। फ्लैगशिप फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ एक कर्व्ड 6.7 इंच फुल-एचडी+ ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 865 चिपसेट पर काम करता है और इसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम जोड़ा गया है। दिलचस्प है कि मोटोरोला एज+ 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक के साथ आता है।
Advertisement

Motorola Edge+ में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.8 अपर्चर और 0.8-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाले जबरदस्त 108-मेगापिक्सल सेंसर से लैस है। इसका प्राइमरी सेंसर 30fps पर 6K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। इसमें 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया है, जो एफ/2.2 अपर्चर और 117-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। तीसरा कैमरा 8-मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट करता है और 3x ऑप्टिकल ज़ूम देता है। मोटोरोला ने टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर भी दिया है। फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर और 0.9-माइक्रोन पिक्सल साइज़ वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

मोटोरोला एज+ में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज है, जिसे कार्ड के जरिए बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनेक्टिविटी में 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स (वाई-फाई 6), जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो शामिल हैं।
Advertisement
 

फोन के अंदर एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट, सेंसर हब और बैरोमीटर सेसंर शामिल हैं। Motorola Edge+ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.