Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Motorola ने आज भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है।
  • Motorola Edge 70 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Motorola Edge 70 Pro में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने आज भारतीय बाजार में Motorola Edge 70 Pro लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर  मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम 4nm चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,500mAh की बैटरी दी गई है। Edge 70 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 Pro की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 Pro Price

Motorola Edge 70 Pro के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। यह फोन भारत में बिक्री के लिए 29 अप्रैल से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी का आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा। एज 70 प्रो पैंटोन लिली व्हाइट, पैंटोन टी और पैंटोन टाइटन कलर में उपलब्ध है।

Advertisement

Motorola Edge 70 Pro Specifications

Motorola Edge 70 Pro में 6.8 इंच की 1.5K 10-बिट एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम 4nm चिपसेट के साथ Arm Mail-G720 MC8 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB / 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। कंपनी 3 ओएस अपग्रेड और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।  इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 Pro  के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है, वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 159.87 मिमी, चौड़ाई 74.28 मिमी, मोटाई 6.99 मिमी/7.29 मिमी और वजन 183 ग्राम/190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.