₹3,400 सस्ता मिल रहा तीन 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Motorola स्मार्टफोन, ये है पूरी डील

Motorola का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2026 15:44 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की एक्सट्रीम एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले है।
  • Motorola Edge 70 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Motorola Edge 70 में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की एक्सट्रीम एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 फ्लिपकार्ट पर भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला Motorola स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर और 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 Offers & Price

Motorola Edge 70 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹27,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल दिसंबर में 29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1400 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹26,599 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹21,000 तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹3,400 सस्ता मिल रहा है।

Motorola Edge 70 Features & Specifications

Motorola Edge 70 में 6.7 इंच की एक्सट्रीम एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन सुपर एचडी 2712 x 1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1600 Nits निट्स ब्राइटनेस, टच सैंपलिंग रेट 300Hz, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है, जिसमें तीन ओएस अपग्रेड और 4 सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया जाता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR5X और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 70 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर  के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर  के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर और फेस अनलॉक फीचर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 159.9 मिमी, चौड़ाई 74.3 मिमी, मोटाई 5.99 मिमी और वजन 159 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/IP68 रेटिंग से लैस है। वहीं बॉडी MIL-STD 810H सर्टिफाइड है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.4,वाई-फाई 6E, एनएफसी, जीपीएस,5जी, एलटीई और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.