60MP सेल्फी कैमरे वाले Motorola Edge 30 Pro फोन की भारतीय कीमत लीक!

याद दिला दें, Moto Edge X30 स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 3,199 (लगभग 38,000 रुपये) है, यह कीमत फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 15 फरवरी 2022 11:44 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 30 Pro फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • मोटोरोला एज 30 प्रो में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • 24 फरवरी को लॉन्च हो सकता है नया फोन
Motorola कंपनी नई Edge सीरीज़ का स्मार्टफोन भारत में 24 फरवरी को लॉन्च करने वाली है। आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम Motorola Edge 30 Pro हो सकता है, जिसकी जानकारी फिलहाल कंपनी द्वारा आधिकारिक नहीं की गई है। लेकिन लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की भारतीय कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह Moto Edge X30 स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। मोटोरोला एज 30 प्रो को लेकर माना जा रहा है कि यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, कथित Motorola Edge 30 Pro स्मार्टफोन की कीमत 55,999 रुपये होगी। हालांकि, फोन की बिक्री कीमत बॉक्स पर लिखी कीमत से कम होगी। फिलहाल Motorola ने Moto Edge X30 स्मार्टफोन के भारतीय वेरिएंट को लेकर किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। वहीं, इसका फाइनल मॉडल नेम क्या होगा इसकी भी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। तो ऐसे में यह खबर अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।

याद दिला दें, Moto Edge X30 स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 3,199 (लगभग 38,000 रुपये) है, यह कीमत फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,399 (लगभग 40,400 रुपये) है। वहीं, फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 3,599 (लगभग 42,800 रुपये) में आता है।
 

Motorola Edge 30 Pro specifications (expected)

मोटोरोला एज 30 प्रो के स्पेसिफिकेशन Moto Edge X30 के समान हो सकते हैं। इस फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी+ POLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसके साथ आस्पेक्ट रेशियो 20:9, 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट मौजूद होगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 12 जीबी तक की LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ फोन में 50 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद हो सकता है। फोन में 60 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

वहीं, इसकी बैटरी 5,000 की होगी, जिसके साथ 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

60-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.