8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ Motorola Edge 20 Pro भारत में लॉन्च, जानें कीमत

भारत में Motorola Edge 20 Pro की कीमत 36,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस वेरिएंट मिलता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2021 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Motorola ने भारत में Edge 20 Pro को लॉन्च कर दिया है
  • 36,999 रुपये की कीमत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा स्मार्टफोन
  • 144Hz डिस्प्ले और Snapdragon 870 प्रोसेसर से है लैस

Motorola Edge 20 Pro की भारत में कीमत 36,999 रुपये है

Motorola Edge 20 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया मोटोरोला फोन 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है और इसकी एक खासियत स्टॉक Android के समान अनुभव प्रदान करना है। कुछ अन्य बड़ी हाइलाइट्स Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर, 30W फास्ट चार्जिंग और 5G सपोर्ट हैं। Motorola Edge 20 Pro देश में OnePlus 9R, Samsung Galaxy S20 FE और Mi 11X Pro को टक्कर देगा।
 

Motorola Edge 20 Pro price in India, sale offers

भारत में Motorola Edge 20 Pro की कीमत 36,999 रुपये है। इस कीमत में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस वेरिएंट मिलता है। फोन मिडनाइट स्काई और इरेडेसेंट क्लाउड कलर ऑप्शन में आता है और Flipkart पर रविवार, 3 अक्टूबर से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा।

मोटोरोला एज 20 प्रो को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल (Big Billion Days Sale) के तहत Axis या ICICI बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। ICICI और HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए छह महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी मिलेगा।
 

Motorola Edge 20 Pro specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला एज 20 प्रो Android 11 पर आधारित My UX स्किन पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का FHD+ (1,080×2,400 पिक्सल) मैक्स विज़न एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 576Hz तक टच लेटेंसी शामिल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह HDR10+ सपोर्ट के साथ-साथ 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपेसट, एड्रेनो 650 जीपीयू और 8GB LPDDR5 रैम से लैस है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें f/1.9 लेंस के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेटअप में मौजूद अन्य सेंसर में पेरिस्कोप साइज़ में टेलीफोटो लेंस के साथ f/3.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, रियर कैमरा सेटअप 16-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड शूटर के साथ आता है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Motorola Edge 20 Pro में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.25 है।

मोटोरोला एज 20 प्रो में 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो पावर बटन में फिट है।
Advertisement

मोटोरोला ने फोन में 4,500mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन IP52-रेटेड एल्यूमीनियम एलॉय धातु से बना है और इसमें Waves Maxx Audio Mobile द्वारा ट्यून किया गया स्पीकर मौजूद है। फोन का डायमेंशन 163x76x7.99mm और वज़न 190 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 144Hz refresh rate display
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Promised software updates for two years
  • 5X telephoto camera
  • IP52 rating
  • Bad
  • Slower charging than competition
  • Low-light camera performance needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  7. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  10. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.