मोटोरोला मना रही है तीन साल पूरे होने का जश्न, कई स्मार्टफोन पर छूट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 फरवरी 2017 09:39 IST
ख़ास बातें
  • मोटो डे के दौरान कंपनी चुनिंदा फोन पर छूट देगी
  • कंपनी भारतीय मार्केट में अपनी तीसरी सालगिरह का जश्न मना रही है
  • मोटोरोला 20 और 21 फरवरी को मोटो डे का आयोजन कर रही है
लेनोवो के स्वामित्व वाली स्मार्टफोन कंपनी मोटोरोला 20 और 21 फरवरी को 'मोटो डे' का आयोजन कर रही है। दरअसल, कंपनी भारतीय मार्केट में अपनी तीसरी सालगिरह का जश्न मना रही है। जश्न है तो फायदा ग्राहकों को भी मिलेगा। कंपनी ने शुक्रवार को 'मोटो डे' के दौरान चुनिंदा स्मार्टफोन पर छूट देने की जानकारी दी थी। कई फोन पर स्पेशल एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। और सभी स्मार्टफोन के साथ ग्राहक इंस्टेंट डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं।

इन ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी। ये ऑफर सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट इंडसइंट बैंक के क्रेडिट कार्ड पर मिल रहा है। कंपनी मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड प्ले, मोटो एम, मोटो जी टर्बो एडिशन, मोटो ई3 पावर, मोटो ई और मोटो जी (सेकेंड जेनरेशन) पर ऑफर के तहत उपलब्ध कराने की बात कर रही है।
 

दो दिन के सेलिब्रेशन ऑफर के तहत, यूज़र हाल में ही लॉन्च किए गए मोटो ज़ेड, मोटो ज़ेड प्ले और मोटो एम स्मार्टफोन के साथ ग्राहक पुराने फोन को एक्सचेंज करके कंपनी की ओर से 2,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।

1. मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले
Advertisement
एक्सचेंज ऑफर में कंपनी की ओर से अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट। यानी अब ग्राहक पुराने फोन के बदले में कुल 20,000 रुपये की छूट पा सकेंगे।

2. मोटो एम
Advertisement
एक्सचेंज ऑफर में कंपनी की ओर से अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट। यानी अब ग्राहक पुराने फोन के बदले में कुल 15,000 रुपये की छूट पा सकेंगे।

3. मोटो ई3 पावर
Advertisement
यह फोन 500 रुपये की छूट के साथ 7499 रुपये में मिलेगा। अभी यह फोन 7,999 रुपये में मिलता है।

4. मोटो जी टर्बो एडिशन
Advertisement
ऑफर के तहत यह फोन 1,000 रुपये सस्ते में मिलेगा। ग्राहक इसे 8,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

5. मोटो नेक्सस
जानकारी दी गई है कि मोटो नेक्सस का 32 जीबी वेरिएंट 19,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट को 25,999 रुपये में बेचा जाएगा।

6. मोटो जी (थर्ड जेनरेशन)
यह फोन सेल के दौरान 7,999 रुपये में आपका हो जाएगा। इस दाम में आपको 8 जीबी वेरिएंट मिलेगा।

7. मोटो जी (सेकेंड जेनरेशन)
इस हैंडसेट का 16 जीबी वेरिएंट मोटो डे के दौरान 6,999 रुपये में बिकेगा।

8. मोटो ई (सेकेंड जेनरेशन)
मोटो ई सेकेंड जेनरेशन 4जी स्मार्टफोन का 8 जीबी वेरिएंट 5,999 रुपये में मिलेगा। इसका 3जी वेरिएंट 4,999 रुपये में बेचा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.