Motorola Capri Plus के स्पेसिफिकेशन गीकबेंच पर लीक

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Lenovo XT2129-3 कथित Motorola Capri Plus का वेरिएंट हो सकता है। लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 306 और मल्टी-कोर स्कोर 1,258 प्वाइंट्स है। इसके अलावा यह फोन 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ--बॉक्स के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2020 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Capri Plus में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
  • US FCC वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है फोन
  • मोटोरोला कैपरी प्लस में मिल सकता है स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर

Motorola Capri Plus में मिल सकता है 4 जीबी रैम

Motorola Capri Plus, जिसे Motorola Capri Plus 21 भी कहा जा सकता है... यह कंपनी की आगामी सीरीज़ का हिस्सा है जिसे गीकबेंच पर लिस्ट देखा गया है। यह स्मार्टफोन वेबसाइट पर मॉडल नंबर Lenovo XT2129-3 के साथ लिस्ट है, इस मॉडल नंबर को पुरानी लीक्स में मोटोरोला कैपरी प्लस स्मार्टफोन से जोड़कर देखा गया था। बेंचमार्किंग वेबसाइट पर कथित स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। इससे अलग ये Motorola फोन यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) और जापान की TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ है।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Lenovo XT2129-3 कथित Motorola Capri Plus का वेरिएंट हो सकता है। लिस्टिंग में फोन का सिंगल कोर स्कोर 306 और मल्टी-कोर स्कोर 1,258 प्वाइंट्स है। इसके अलावा यह फोन 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ--बॉक्स के साथ लिस्ट है। क्वालकॉम प्रोसेसर का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं हुआ है। हालांकि, टिप्सटर अभिषेक यादव के ट्वीट के अनुसार यह फोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा। इससे अलग मोटोरोला स्मार्टफोन मॉडल नंबर XT2129-2 (Motorola Capri Plus का अन्य वेरिएंट) को US FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

जापान की TUV Rheinland द्वारा बैटरी और अडैप्टर को प्राप्त हुए सर्टिफिकेशन का हवाला देते हुए DealsNTech की रिपोर्ट दावा करती है कि यह स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी और 20 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ देगा। रिपोर्ट में यह भी अटकलें लगाई गई है कि मॉडल नंबर XT2129-2 मोटोरोला कैपरी प्लस 21 और मॉडल नंबर XT2127-1 मोटोरोला कैपरी 21 के रूप में लॉन्च हो सकता है। पुरानी रिपोर्ट्स में मोटोरोला कैपरी वेरिएंट को मॉडल नंबर XT2127  के साथ जोड़ा गया था और मॉडल नंबर XT2129 को Motorola Capri Plus का वेरिएंट बताया गया था।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.