Moto X4 को एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिलना शुरू

रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट का वर्ज़न नंबर OPW28.2 है। यह बग फिक्स, इंप्रूवमेंट्स, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के खास फीचर और मई महीने के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जून 2018 18:39 IST
ख़ास बातें
  • Droid Life की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट का वर्ज़न नंबर OPW28.2 है
  • भविष्य में मोटो एक्स4 को एंड्रॉयड पी का भी अपडेट मिलेगा
  • भारत में मोटो एक्स4 की कीमत 20,999 रुपये से होती है शुरू

Moto X4 ने पिछले साल नवंबर में दी थी भारत में दस्तक

लेनोवो ने अपने मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को बीते साल आईएफए ट्रेड शो में लॉन्च किया था। इसके बाद सितंबर में प्रोजेक्ट फाई के लिए Moto X4 का एंड्रॉयड वन एडिशन उतारा गया। फोन के एंड्रॉयड वन वेरिएंट को बहुत पहले ही एंड्रॉयड 8.1 ओरियो अपडेट मिल चुका है। अब Moto X4 के आम वेरिएंट को यह अपडेट मिलने की खबर है।

Droid Life की रिपोर्ट के मुताबिक, इस अपडेट का वर्ज़न नंबर OPW28.2 है। यह बग फिक्स, इंप्रूवमेंट्स, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के खास फीचर और मई महीने के सिक्योरिटी पैच के साथ आता है। अगर आपको अपडेट का नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप Settings > System > System updates पर जाकर खुद भी अपडेट के बारे में जांच सकते हैं। इसके अलावा हम आपको अपडेट करने से पहले फोन डेटा को बैकअप करने का सुझाव देंगे। वाई-फाई रहने पर ही अपग्रेड करें और यह भी सुनिश्चित करें कि बैटरी 50 फीसदी से ज़्यादा है।
Advertisement
 

Moto X4 की भारत में कीमत

उम्मीद है कि भविष्य में मोटो एक्स4 को एंड्रॉयड पी का भी अपडेट मिलेगा। शुरुआत में भारतीय मार्केट में Moto X4 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज में लॉन्च हुआ था। बाद में मोटोरोला ने हैंडसेट 6 जीबी रैम वेरिएंट से पर्दा उठाया। कीमत की बात करें तो Moto X4  का 3 जीबी रैम वेरिएंट 20,999 रुपये का है। 4 जीबी वेरिएंट के लिए चुकाने होंगे 22,999 रुपये।


Moto X4 स्पेसिफिकेशन

मोटो एक्स4 में 5.2 इंच की आईपीएस एलसीडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन है। स्क्रीन की डेनसिटी 424 पीपीआई है। फोन में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट दिया गया है। ग्राफ़िक्स के लिए एड्रेनो 508 जीपीयू है। स्टोरोज को 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो फोन के डुअल कैमरा सेटअप में अपर्चर एफ/2.0, डुअल ऑटोफोकस, पीडीएएफ के साथ 12 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.2 और 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कैमरे में लैंडमार्क, क्यूआर कोड, पैनोरमा, स्लो-मोशन वीडियो और बेस्ट शॉट जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट करने के लिए अपर्चर एफ/2.0 व सेल्फ़ी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। फ्रंट सेंसर सेल्फी पैनोरमा, फेस फिल्टर, ब्यूटिफिकेशन मोड और प्रोफेशनल मोड से लैस है।
Advertisement

स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि 15 वाट का टर्बोपावर चार्जर फोन को 15 मिनट में ही 6 घंटे की बैटरी लाइफ जितना चार्ज कर देगा। फोन का डाइमेंशन 148.35 x 73.4 x 7.99 मिलीमीटर और वज़न 163 ग्राम है। फोन सिंगल सिम सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, 3जी, 2जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ग्रेविटी, प्रॉक्सिमिटी, एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट, मैगनेटोमीटर, जायरोस्कोप और सेंसर हब जैसे सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous looks and solid build quality
  • IP68 water resistant
  • Vivid display
  • Useful Moto Key feature
  • Good performance
  • Bad
  • Unimpressive video quality
  • Slow HDR processing
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto X4, Android Oreo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.