Moto X4 की नई तस्वीरें लीक, 24 अगस्त को लॉन्च होने की उम्मीद

मोटो एक्स4 स्मार्टफोन के बारे में कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। अब एक बार फिर इंटरनेट पर स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुईं हैं और इनमें हर तरफ़ से कथित मोटो एक्स4 स्मार्टफोन दिखने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अगस्त 2017 14:15 IST
ख़ास बातें
  • मोटो एक्स4 को 24 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है
  • स्मार्टफोन में एक डुअल रियर कैमरा होने की उम्मीद है
  • इस फोन को सबसे पहले ब्राज़ील में लॉन्च किया जा सकता है
मोटो एक्स4 स्मार्टफोन के बारे में कई बार लीक में जानकारी सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। अब एक बार फिर इंटरनेट पर स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुईं हैं और इनमें हर तरफ़ से कथित मोटो एक्स4 स्मार्टफोन दिखने का दावा किया गया है।

ब्राज़िलियाई साइट Tudocelular द्वारा लीक साझा की गईं लीक तस्वीरों में मोटो एक्स4 के मोटे किनारे देखे जा सकते हैं, जिससे फोन में नीचे की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक होने की पुष्टि होती है। पिछली लीक की तरह ही, मोटो एक्स4 की नई लीक तस्वीरों में भी मोटो एक्स4 के रियर पर एक डुअल कैमरा देखा जा सकता है। इसके अलावा, फोन  के रियर पर एक ग्लास डिज़ाइन है। फोन के फ्रंटं पैनल पर एक होम बटन है जिसे फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन के निचले किनारे पर एक यूएसबपी टाइप-सी पोर्ट है जबकि ऊपर की तरफ़ एक हाइब्रिड सिम स्लॉट है। लीक तस्वीरों में फोन के बांयीं तरफ़ कोई बटन नहीं दिख रहा है, इसलिए दांयीं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन होंगे।

लीक तस्वीरों से पता चलता है कि हैंडसेट के साथ कंपनी ईयरफोन के अलावा एक अडेप्टर और ईयरफोन भी देगी। ब्राज़िलियाई साइट ने यह भी दावा किया है कि मोटोरोला ने ब्राज़ील के साओ पाउलो में 24 अगस्त को होने वाले एक इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं।

पिछली लीक की बात करें तो मोटो एक्स4 में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा और एक 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) डिस्प्ले होने का पता चला है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी या 4 जीबी रैम दिया जाएगा। फोन को 16 जीबी या 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसके अलावा ख़बरें हैं कि मोटो एक्स4 को 3 जीबी रैम/16 जीबी और 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.