मोटो एक्स स्टाइल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2015 15:40 IST
मोटोरोला ने अपना मोटो एक्स स्टाइल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। मोटो एक्स स्टाइल के 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है और 32 जीबी वेरिएंट 31,999 रुपये में मिलेगा। यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 14 अक्टूबर से शुरू होगी।

मोटो एक्स स्टाइल में 5.7 इंच का क्यूएचडी स्क्रीन रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम के 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 808 हेक्सा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद है। मोटो एक्स स्टाइल 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा और दोनों माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे।

एक्स स्टाइल में एफ/2.0 और डुअल सीसीटी फ्लैश एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इस कैमरे से 4के रिजॉल्यूशन वाले वीडियो शूट कर पाना संभव है। फोन में 87 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। डिवाइस में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार पूरी तरह से चार्ज होने के बाद 30 घंटे तक चल सकती है। फास्ट चार्जिंग के लिए डिवाइस में मोटोरोला का टर्बोपावर 25 भी मौजूद है। मोटो एक्स स्टाइल में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। एंड्रॉयड लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्टफोन मोटोरोला के मोटो असिस्ट, मोटो डिस्प्ले और मोटो वॉयस जैसे ऐप से लैस होगा।

आपको बता दें कि मोटोरोला ने जुलाई महीने में मोटो एक्स प्ले के साथ अपने हाई-एंड मोटो एक्स स्टाइल स्मार्टफोन को अमेरिका में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  3. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  4. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  5. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  6. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  7. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  8. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  9. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  10. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.