50MP कैमरा और 12GB RAM से लैस Moto Razr 2022 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Moto Razr 2022 कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी कि लगभग 70,750 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 यानी कि 76,650 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Moto Razr 2022 में 6.7 इंच की फोल्डेबल OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto Razr 2022 में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 70,750 रुपये है।
  • Moto Razr 2022 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है।

Moto Razr 2022 में 6.7 इंच की फोल्डेबल OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Moto Razr 2022 को चीन में गुरुवार को कंपनी के लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया। नया Motorola स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इसमें 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें छोटी बाहरी डिस्प्ले के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 3,500mAh की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन को एयरोस्पेस एल्यूमीनियम बिल्ड मिलता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 पर बेस्ड MyUI 4.0 पर काम करता है। मोटोरोला का फोल्डेबल स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 के ग्लोबल लॉन्च के बाद पेश किया गया है।
 

Moto Razr 2022 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Moto Razr 2022 की कीमत 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 यानी कि लगभग 70,750 रुपये है। वहीं इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 यानी कि 76,650 रुपये है। इसके अलावा 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,299 यानी कि लगभग 86,000 रुपये है। मोटोरोला का यह फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में लिस्टेड है। यह अन्य मार्केट में कब उपलब्ध होगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।
 

Moto Razr 2022 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Moto Razr 2022 में 6.7 इंच की फोल्डेबल OLED होल पंच मेन डिस्प्ले दी गई है जिसमें टॉप सेंटर पर कटआउट दिया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर सपोर्ट, HDR10+ और डीसी डिमिंग से लैस है। इसमें 2.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि नोटिफिकेशन एक्सेस, चेक वेदर और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो 12GB RAM और 512GB स्टोरेज दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 12 पर बेस्ड MyUI 4.0. पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी का बात करें तो इसमें 5G, 4G, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 3,500mAh की बैटरी दी गई है 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटम्स सराउंड स्पीकर्स और 3 माइक एर्रे दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G77 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत
  2. सिर्फ ₹55 में 1,000 से ज्यादा Live TV चैनल्स! Jio लेकर आया नया JioTV Pro पैक
  3. iPhone Air 2 के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी में मिल सकते हैं बड़े अपग्रेड! लॉन्च से पहले खुलासा
  4. Vivo V80 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox-E, जानें प्राइस, रेंज
  6. Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
  7. Vivo X500 Pro Mini लॉन्च हो सकता है विशाल 7000mAh बैटरी के साथ, 64MP का होगा कैमरा!
  8. Digital Arrest में ₹4 हजार करोड़ से ज्यादा गंवा चुके हैं भारतीय, आप भी भूलकर न करें ये गलतियां
  9. Instagram का नया फीचर लाया प्राइवेसी पर बड़ा खतरा, AI आपकी फोटो से बना सकता है इमेज, जानें इसे कैसे रोकें
  10. Made by Google 2026: Pixel 11 सीरीज लॉन्च के लिए तैयार, जानें क्या होगा 12 अगस्त के इवेंट में खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.