Moto G9 Play के स्पेसिफिकेशन लीक, गीकबेंच पर हुआ लिस्ट

Moto G9 Play में क्वॉलकॉम प्रोसेसर होगा, जो कोडनेम 'guamp' के साथ आता है। यह प्रोसेसर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की बेस फ्रिक्वेंसी और कुल आठ कोर के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जुलाई 2020 17:19 IST
ख़ास बातें
  • Moto G9 Play गीकबेंच पर मुख्य स्पेसिफिकेशन के साथ हुआ लिस्ट
  • 4 जीबी रैम और क्वालकॉम प्रोसेसर से होगा लैस
  • Android 10 शामिल होने की भी जानकारी

Motorola G9 Play Snapdragon 600 सीरीज़ के प्रोसेसर से लैस आ सकता है

Moto G9 Play गीकबेंच के जरिए खबरों में अपनी जगह बना रहा है। बेंचमार्किंग साइट के जरिए Moto G8 Play के इस संभावित अपग्रेड के मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिली है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन अपने पिछले मॉडल की तुलन में अधिक रैम के साथ आएगा। यह पहली बार है जब हम मोटो जी9 प्ले और इसकी गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में सुन रहे हैं। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, अभी तक Moto G9 Play को लेकर कंपनी की ओर से किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Moto G9 Play की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन 4 जीबी रैम के साथ आएगा और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। मोटो जी8 प्ले को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और उसमें 2 जीबी रैम मिलती थी। इसका मतलब है कि हमें मोटो जी9 प्ले में पिछले मॉडल की तुलना में दोगुना रैम देखने को मिल सकती है।

लिस्टिंग से यह भी जानकारी मिलती है कि मोटो जी9 प्ले में क्वॉलकॉम प्रोसेसर होगा, जो कोडनेम 'guamp' के साथ आता है। यह प्रोसेसर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की बेस फ्रिक्वेंसी और कुल आठ कोर के साथ लिस्ट किया गया है। प्रोसेसर की इस जानकारी से यह अंदाज़ा लगता है कि मोटो जी9 प्ले स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के किसी प्रोसेसर के साथ आ सकता है, लेकिन यह केवल हमारी ओर से लगाई गई अटकलें हैं।

एक अन्य G-Series स्मार्टफोन, Moto G9 Plus हाल ही में कथित तौर पर 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ ऑनलाइन रिटेल वेबसाइट पर लिस्टेड देखा गया था। यहां फोन 277.15 यूरो (लगभग 23,700 रुपये) कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। मोटो जी9 प्लस लिस्टिंग में XT2087 मॉडल नंबर का भी जिक्र किया गया था, लेकिन इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G9 Play, Moto G9 Play Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.