200MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G87 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ

Motorola ने ग्लोबल बाजार में Moto G87 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Moto G87 में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Moto G87 में 5200mAh की बैटरी दी गई है।
  • Moto G87 में 6.78 इंच की 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है।

Moto G87 में 6.78 इंच की 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने ग्लोबल बाजार में Moto G87 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 30W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh बैटरी दी गई है। G87 के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Moto G87 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G87 Price

कीमत की बात की जाए तो Moto G87 की शुरुआती कीमत 399 यूरो (लगभग 44,230 रुपये) है। यह फोन आने वाले हफ्तों में EMEA (यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका) और LATAM (लैटिन अमेरिका) में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Moto G87 Features & Specifications

Moto G87 में 6.78 इंच की 1.5K एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1272 x 2772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 16 पर काम करता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। इस फोन में 30W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5200mAh बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G87 के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164.58 मिमी, चौड़ाई 77.37 मिमी, मोटाई 7.38 मिमी और वजन 183 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 5जी, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  4. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  7. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  9. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  10. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.