Moto G8 Power अमेज़न पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन हुए सार्वजनिक

Moto G8 Power को अमेज़न पर लिस्ट किया गया है जिससे स्मार्टफोन के अहम स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। फोन चार रियर कैमरों के साथ आएगा और इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 6 फरवरी 2020 14:13 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी8 पावर को एंड्रॉयड 10 के साथ लिस्ट किया गया है
  • Moto G8 Power को 23 फरवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • Moto G8 Power होगा चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

5,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा Moto G8 Power

Moto G8 Power के स्पेसिफिकेशन आधिकारिक लॉन्च से पहले सार्वजनिक हो गए हैं। दरअसल, मोटो जी8 पावर को अमेज़न पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके बारे में विस्तृत ब्योरा मिला है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को पहले भी Geekbench और अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया जा चुका है। लेकिन कंपनी ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, Amazon ने आगे आते हुए मोटो जी8 पावर को ब्लैक और ब्लू रंग में लिस्ट कर दिया है। फोन बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। लिस्टिंग से कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन हम मोटोरोला के इस हैंडसेट के डिज़ाइन से पूरी तरह से रूबरू हो गए हैं।

Moto G8 Power को अमेज़न पर लिस्ट किया गया है जिससे स्मार्टफोन के अहम स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। फोन चार रियर कैमरों के साथ आएगा और इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोजीशन में है। इसे फोन के पिछले हिस्से पर टॉप में बायीं तरफ जगह मिली है। मोटो जी8 पावर में होल-पंच डिस्प्ले है। पावर और वॉल्यूम बटन दायें किनारे पर हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटो जी8 पावर 6.4 इंच का फुल-एचडी+डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। स्मार्टफोन को 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ लिस्ट किया गया है। यह चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। बाकी दो सेंसर्स के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। मोटो जी8 पावर को डुअल-सिम स्लॉट और एंड्रॉयड 10 सॉफ्टवेयर और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। दावा है कि बैटरी दो-तीन तक साथ देगी। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के लिए सपोर्ट होने की भी बात की गई है। अमेज़न की लिस्टिंग में बताया गया है कि मोटो जी8 पावर स्मोक ब्लैक और कैप्री ब्लू रंग में मिलेगा। लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी रोलेंड क्वांट द्वारा दी गई।

पुरानी रिपोर्ट में किए गए दावे अमेज़न लिस्टिंग के खुलासे से मेल खाते हैं। पहले ही जानकारी मिली थी कि मोटोरोला के इस फोन में पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स होंगे। इसमें 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा और यह डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट के साथ आएगा। साफ नहीं है कि मोटो जी8 पावर आधिकारिक तौर पर कब लॉन्च किया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.