Moto G77, Moto G67 फोन लॉन्च, 108MP कैमरा, 5200mAh बैटरी समेत धांसू फीचर्स, जानें कीमत

दोनों ही फोन में 5,200mAh बैटरी मिलती है। साथ में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 22:05 IST
ख़ास बातें
  • Moto G67 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है
  • Moto G77 में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है
  • Moto G77 में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है

Motorola की ओर से नए स्मार्टफोन Moto G77 और Moto G67 को लॉन्च किया गया है।

Photo Credit: Motorola

Motorola की ओर से नए स्मार्टफोन Moto G77 और Moto G67 को लॉन्च किया गया है। Moto G67 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है जबकि Moto G77 में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। फोन Android 16 पर रन करते हैं। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं Moto G77 और Moto G67 की कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Moto G77, Moto G67 price

Moto G67 की कीमत 199.99 पाउंड (लगभग 25,400 रुपये) है और 4GB रैम, 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में इसे खरीदा जा सकता है। यह फोन Pantone Arctic Seal और Pantone Nileकलर्स में उतारा गया है। Moto G77 की कीमत 250 पाउंड (लगभग 31,700 रुपये) है और यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। यह Pantone Shaded Spruce और Pantone Black Olive कलर्स में खरीदा जा सकता है। दोनों हैंडसेट Motorola की आधिकारिक वेबसाइट से चुनिंदा मार्केट्स में खरीदे जा सकते हैं।

Moto G77, Moto G67 Specifications

Moto G77 और Moto G67, फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह Extreme AMOLED डिस्प्ले के नाम से पेश किया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में लो ब्लू लाइट और लो मोशन ब्लर जैसे फीचर्स भी हैं। Moto G67 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है जबकि Moto G77 में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। फोन Android 16 पर रन करते हैं। 

Moto G67 में 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, Moto G77 में 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए स्मार्टफोन्स में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। 

कैमरा की बात करें तो Moto G67 में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। Moto G77 में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है जिसमें 3X लॉसलेस जूम दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही स्मार्टफोन्स में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी की जहां तक बात है, दोनों ही फोन में 5,200mAh बैटरी मिलती है। साथ में 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11X 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs Realme Narzo 90 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेहतर
  2. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा 15 हजार रुपये सस्ता, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से है लैस
  3. Tesla की AI चिप बनाने की तैयारी, ऑटोनॉमस व्हीकल्स में होगा इस्तेमाल!
  4. 150 फीट तक बड़ी 2 चट्टानों से आज धरती को है खतरा?
  5. Instagram मैसेज नहीं रहेंगे प्राइवेट! Meta हटाने जा रही सिक्योरिटी फीचर, नोट कर लें डेट
  6. Xiaomi का नया टॉवर AC लॉन्च, 30 सेकेंड के अंदर करता है कूलिंग, जानें कीमत
  7. UPI Biometric Payment: अब बिना पिन डाले होगी UPI पेमेंट, NPCI लाया नया फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
  8. OnePlus Nord 6 लॉन्च डेट लीक, 9000mAh बैटरी के साथ अप्रैल में कर सकता है एंट्री
  9. 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
  10. 30 हजार सस्ता मिल रहा iPhone Air, 256 GB मॉडल पर Amazon का सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.