108MP कैमरा, 6GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G72 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 15 हजार से कम है कीमत!

Moto G72 : फ्लिपकार्ट पर 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से इसे बिक्री के लिए लाया जाएगा।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2022 14:43 IST
ख़ास बातें
  • इसके 6GB + 128GB वैरिएंट के दाम 18,999 रुपये हैं।
  • फोन को 14,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस में बेचा जाएगा
  • मीटरॉइट ग्रे और पोलर ब्लू कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा

Moto G72 : यह स्‍मार्टफोन 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Moto G72 स्‍मार्टफोन को सोमवार को भारत में लॉन्च किया गया। G-सीरीज में यह कंपनी का लेटेस्‍ट स्मार्टफोन है। फोन में  मीडियाटेक G99 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 6 GB रैम का सपोर्ट मिलता है। Moto G72 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 576Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.6 इंच का pOLED डिस्प्ले है। यह 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है, जबकि बैक साइड में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। Moto G72 आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 12 पर चलता है और 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है। 
 

Moto G72 के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Moto G72 को सिंगल वैरिएंट 6GB + 128GB में लाया गया है। इसके दाम 18,999 रुपये हैं। इस फोन को मीटरॉइट ग्रे और पोलर ब्लू कलर ऑप्‍शंस में खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से इसे बिक्री के लिए लाया जाएगा। इस फोन को 14,999 रुपये के इफेक्टिव प्राइस में बेचा जाएगा। इसमें लिमिटेड पीरियड के लॉन्च ऑफर शामिल हैं। 
Advertisement
 

Moto G72 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला मोटो जी72 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है। OS पर कंपनी के माई यूएक्स स्किन की लेयर है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 576Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.6 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले है। यह MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 6GB RAM का सपोर्ट है। 

Moto G72 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें f/1.7 अपर्चर लेंस के साथ 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का हाइब्रिड अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और डेप्थ कैमरा भी है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलता है। 
Advertisement

यह स्‍मार्टफोन 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में यह फोन 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/एजीपीएस जैसे ऑप्‍शंस की पेशकश करता है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और कंपास के अलावा अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Moto G72 में 5,000mAh की बैटरी है। यह 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 166 ग्राम है।
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good multimedia experience
  • Comfortable to hold
  • Decent camera performance
  • Capable SoC for casual gaming
  • Clean software
  • Good Battery life
  • Bad
  • No 5G support
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Minor software bugs
  • Competition offers quicker charging
  • Price could have been slightly lower
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी99

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  2. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  8. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  10. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.