Moto G7 के स्पेसिफिकेशन लीक, भारतीय मॉडल के बारे में भी मिली जानकारी

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto G7 स्मार्टफोन को लेकर अहम जानकारी सामने आई है, साथ ही इसके स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 17:37 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Moto G7
  • Moto G7 Plus में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है
  • सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर हो सकता है मोटो जी7 में

Moto G7 के स्पेसिफिकेशन लीक, भारतीय मॉडल के बारे में भी मिली जानकारी

Photo Credit: MrGizmo.com

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto G7 Play और Moto G7 Power के सर्टिफिकेशन वेबसाइट FCC पर स्पॉट होने के बाद अब Moto G7 को एफसीसी पर देखा गया है। एफसीसी लिस्टिंग में मोटो जी7 का मॉडल नंबर Motorola XT1962 दिखाई दे रहा है। लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G7 का एनएफसी वेरिएंट केवल जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में ही मिलेगा। तो वहीं मोटो जी7 का मॉडल नंबर XT1862-6 भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है।

91Mobiles ने रिपोर्ट किया है कि FCC लिस्टिंग से पता चला है कि मोटो जी7 के दो रैम और दो स्टोरेज मॉडल लॉन्च किए जा सकते हैं। एक 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट। लीक लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि Moto G7 में इलेक्ट्रॉनिक कंपास और एनएफसी सपोर्ट होगा। इसके अलावा Moto G7 स्मार्टफोन में डुअल-बैंड वाईफाई भी मिलेगा। एफसीसी लिस्टिंग के मुताबिक, मोटो जी7 5V, 3A; 9V, 2A; या 12V, 1.5A फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
 

Photo Credit: FCC/ 91Mobiles

लिस्टिंग से ज्यादा कुछ तो नहीं पता चला लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोटोरोला ब्रांड का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 6 इंच एलसीडी पैनल, दो रियर कैमरे ( 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर), सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फोन में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी हो सकती है जो टर्बो चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। पिछले महीने सामने आए रेंडर से पता चला था कि Moto G7 वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। लीक हुई तस्वीरों में बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ हॉरिजोंटल डुअल रियर कैमरा सेटअप और सिक्योरिटी के लिए Motorola लोगो में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.