Moto G7 की तस्वीरें आईं सामने, वीडियो से मिली वाटरड्रॉप नॉच की झलक

ऑनलाइन स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक होने के बाद Moto G7 की तस्वीरें और एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। बता दें कि मोटो जी7 की ये कथित तस्वीरें कंसेप्ट आधारित रेंडर्स हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2018 18:59 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 का डिज़ाइन इस साल के Moto G6 से काफी अलग होगा
  • वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन वाले डिस्प्ले से लैस होगा मोटो जी7
  • Moto G7 को इस साल लॉन्च किए जाने की संभावना बेहद कम है
ऑनलाइन स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक होने के बाद Moto G7 की तस्वीरें और एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। बता दें कि मोटो जी7 की ये कथित तस्वीरें कंसेप्ट आधारित रेंडर्स हैं। तस्वीरों और वीडियो से पता चलता है कि Moto G7 में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच है। इसकी झलक हमें हाल ही में लीक हुई एक तस्वीर में भी मिली थी। डुअल रियर कैमरा सेटअप उभार के साथ है जहां एलईडी फ्लैश मॉड्यूल को भी जगह मिली है। Moto G7 के पिछले हिस्से पर बैट विंग लोगो भी होगा, संभवतः यह फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा। यह दिखने में Motorola One Power के फिंगरप्रिंट सेंसर जैसा भी लगता है। रेंडर्स सामने आने के बावजूद Moto G7 को इस साल लॉन्च किए जाने की संभावना बेहद कम है। इस हैंडसेट के चार अलग-अलग मॉडल लाए जाने की उम्मीद है।

ऑनलीक्स ने मायस्मार्टप्राइस के साथ साझेदारी में मोटो जी7 की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए हैं। इससे Moto G7 के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है जो इस साल के Moto G6 से काफी अलग है। श्रेय वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन को जाएगा। डिस्प्ले नॉच के कारण हैंडसेट ज़्यादा स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। निचले हिस्से पर इतना बेज़ल तो है ही कि मोटोरोला की ब्रांडिंग आ जाए।

Moto G7 का पिछला हिस्सा ग्लॉसी फिनिश वाला है। यहां डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल के होने के कयास लगाए जा रहे हैं। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी होगा। रेंडर्स से मोटो जी7 में 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने की पुष्टि हुई है। तस्वीरों से Moto G7 में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने की पुष्टि होती है जो संभवतः कंपनी के बैटविंग लोगो में छिपा है।


दावा किया गया है कि मोटो जी7 का डाइमेंशन 157x75.3x8 मिलीमीटर है। लेकिन कैमरे के उभार के कारण इस मोटाई 9.5 मिलीमीटर हो जाएगी।

इन रेंडर्स और वीडियो से भले ही हमें मोटो जी7 मॉडल के डिजाइन की झलक मिली है। संभावना है कि मोटो जी7 सीरीज़ के अन्य मॉडल के डिजाइन अलग हो सकते हैं। हम Moto G7 Play, Moto G7 Plus और Moto G7 Power की बात कर रहे हैं। अगर हाल की रिपोर्ट पर गौर किया जाए तो मोटो जी7 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में संभवतः ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। इसके साथ 4 जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3500 एमएएच की बैटरी दिए जाने की संभावना है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G7, Motorola

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.