Moto G7, Moto G7 Plus के स्पेसिफिकेशन लीक, Moto Z4 हो सकता है स्नैपड्रैगन 8150 प्रोसेसर से लैस

Motorola अपनी मिड-रेंज सीरीज का विस्तार करते हुए Moto G7 और Moto G7 Plus को लॉन्च कर सकती है। साथ ही मोटो जे़ड3 के अपग्रेड वर्जन Moto Z4 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 24 नवंबर 2018 10:20 IST
ख़ास बातें
  • 2019 में उठ सकता है Moto G7 और Moto G7 Plus से पर्दा
  • मोटो जे़ड3 का अपग्रेड वर्जन Moto Z4 भी हो सकता है लॉन्च
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस हो सकता है मोटो जी7

Moto G7, Moto G7 Plus, Moto Z4 के स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: Mr. Gizmo

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola अपनी मिड-रेंज सीरीज का विस्तार करते हुए Moto G7 और Moto G7 Plus को लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस से अगले साल पर्दा उठ सकता है। 2019 में इन दोनों स्मार्टफोन के अलावा मोटो जे़ड3 के अपग्रेड वर्जन Moto Z4 को भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले कई लीक रिपोर्ट सामने आने लगी हैं। हाल ही में एक टिप्स्टर ने Moto G7, Moto G7 Plus और Moto Z4 के कुछ स्पेसिफिकेशन को लीक किया है।

मोटो जे़ड4 के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट से लैस हो सकता है। याद करा दें कि Motorola के मोटो जेड़3 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ था। इसके अलावा टिप्स्टर Andri Yatim द्वारा किए ट्वीट से पता चलता है कि स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Moto G7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं, Moto G7 Plus में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 या अन्य किसी प्रोसेसर के साथ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम हो सकती है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज दिए जानें की उम्मीद है।
Advertisement

अब बात Moto Z4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन की। मोटोरोला ब्रांड का यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8150 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। तीनों ही स्मार्टफोन में स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा या नहीं, अभी यह पता नहीं लग पाया है। इस महीने के शुरुआत में मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस के रेंडर लीक हुए थे,जिससे फोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच और दो रियर कैमरे की झलक मिली थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G7, Moto G7 Plus, Moto Z4, Motorola, Lenovo, Snapdragon 8150
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.