Moto G7 और Moto G7 Plus की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

आधिकारिक लॉन्च से पहले Moto G7 और Moto G7 Plus की कीमत लीक हो गई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जनवरी 2019 12:49 IST
ख़ास बातें
  • 7 फरवरी को ब्राजील में आयोजित होगा लॉन्च इवेंट
  • मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस वाटरड्रॉप नॉच से लैस होंगे
  • Moto G7 और Moto G7 Plus में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा

Moto G7 और Moto G7 Plus की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

Photo Credit: Cnet/Motorola

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola अगले महीने 7 फरवरी को इवेंट का आयोजन करने वाली है। इवेंट के दौरान Moto G7 सीरीज़ से पर्दा उठाया जा सकता है। आधिकारिक लॉन्च से पहले Moto G7 और Moto G7 Plus की कीमतें लीक हो गई है। याद करा दें कि, कुछ समय पूर्व Moto G7 Play और Moto G7 Power की कीमत भी लीक हुई थी। मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस में फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। Moto G7 लाइनअप के बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
 

Moto G7, Moto G7 Plus की संभावित कीमत

टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने सोमवार यानी 28 जनवरी को ट्वीट करके मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस की कीमत के बारे में जानकारी दी थी। ट्वीट के मुताबिक, यूरोपियन मार्केट में Moto G7 की कीमत 300 यूरो तो वहीं Moto G7 Plus की कीमत 360 यूरो (लगभग 29,300 रुपये) होगी। कुछ समय पहले इशान अग्रवाल ने मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर की कीमतों का भी खुलासा किया था।

Moto G7 Play का दाम 149 यूरो होगा। Moto G7 Power की कीमत 209 यूरो (करीब 17,000 रुपये) होगी। पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि मोटो जी7 सीरीज़ के फोन एंड्रॉयड 9 पाई, फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड और 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएंगे। कंपनी 7 फरवरी को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इनवाइट में किसी स्मार्टफोन का नाम नहीं है, लेकिन इस दिन मोटो जी7 सीरीज़ को ही लॉन्च किए जाने के कयास हैं। नई मोटो जी-सीरीज़ को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 में पेश किया जा सकता है।
 

Moto G7, Moto G7 Plus स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)

लीक हुई लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G7 में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 3000 एमएएच की बैटरी होगी। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। एक एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और इसके साथ जुगलबंदी में काम करेगा एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।
Advertisement

मोटो जी7 प्लस में मोटो जी7 की तरह 6.24 इंच का डिस्प्ले होगा। हालांकि, इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि, यह शुरुआती वेरिएंट होगा। अन्य वेरिएंट के रैम और स्टोरेज के बारे में स्थिति साफ नहीं है। इस फोन में भी पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल (एफ/ 1.7 अपर्चर) का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2 अपर्चर) का। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। मोटो जी7 की तरह यह फोन 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.