Moto G7 सीरीज़ में तीन नहीं, होंगे चार नए स्मार्टफोन

Lenovo के स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी अगले साल Moto G7, Moto G7 Play, Moto G7 Plus और Moto G7 Power को लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2018 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Moto G7 के अलावा प्ले, प्लस और पावर मॉडल से भी अगले साल उठेगा पर्दा
  • मोटो जी7 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने का दावा है
  • Moto G7 के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
Lenovo के स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी अगले साल Moto G7, Moto G7 Play, Moto G7 Plus और Moto G7 Power को लॉन्च कर सकती है। मोटो जी7 के स्पेसिफिकेशन लीक होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। Moto G7 स्मार्टफोन 6.4 इंच डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, दो रियर कैमरे और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा।
टिपस्टर इवान ब्लास ने ट्वीट करते हुए इस बात की और इशारा किया कि Motorola अगले साल चार नए मॉडल को लॉन्च कर सकती है।

मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी पावर के फीचर से पर्दा उठना अभी बाकी है। लेकिन आइए आपको मोटो जी7 के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं। एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलने वाले मोटो जी7 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा। फोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का।

सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का सेंसर हैंडसेट का हिस्सा होगा। Moto G7 को अगले साल के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। आधिकारिक जानकारी से पहले मोटो जी7 की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई है। तस्वीर में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे और बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई दे रहा है। Moto G7 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होने का दावा है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। लीक हुए स्पेसिफिकेशन में फिंगरप्रिंट सेंसर और 3500 एमएएच की बैटरी का भी ज़िक्र है। बैटरी में मोटोरोला के अपने टर्बो चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G7, Moto G7 Play, Moto G7 Plus, Moto G7 Power
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम
  3. ₹4 हजार सस्ता हुआ Realme 16T 5G! 8,000mAh बैटरी वाले फोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर
  4. 9 JBL स्पीकर्स और 10,200mAh बैटरी वाला Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को 'सबकुछ' मान पहले नौकरी से निकाला! अब कंपनियां फिर से कर रहीं भर्ती ...
  2. Citizen ने 'स्पाइडर मैन' वॉच की लॉन्च, रात में चमकती है, 100 मीटर पानी में भी नहीं होगी खराब! जानें कीमत
  3. WhatsApp और Instagram से किसी की लोकेशन कैसे देखें? जान लें सबसे आसान तरीका
  4. MG Motor की बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़कर 75 प्रतिशत से ज्यादा
  5. Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
  6. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के मार्केट में टाटा मोटर्स का दमदार परफॉर्मेंस, जून में बिक्री 183 प्रतिशत बढ़ी
  7. 10,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Pad 5c, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
  9. Redmi Headphones Neo लॉन्च हुए 72 घंटे की बैटरी, 42dB ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.