Moto G7 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto G7 स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मार्च 2019 18:21 IST
ख़ास बातें
  • 20,000 रुपये के आसपास हो सकती है Moto G7 की भारत में कीमत
  • Moto G7 Power को पिछले महीने किया गया था भारत में लॉन्च
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Moto G7 में

Moto G7 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola के Moto G7 स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने सोमवार को ट्वीट करके इस बात की घोषणा की है। हालांकि, फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। याद करा दें कि Moto G7-सीरीज़ के अंतर्गत लॉन्च हुए चार में से Moto G7 Power स्मार्टफोन को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया जा चुका है। अब देखना होगा कि क्या कंपनी Moto G7 के साथ Moto G7 Plus और Moto G7 Play को भी लॉन्च करती है या नहीं।
 

Moto G7 की भारत में कीमत (उम्मीद)

मोटो जी7 की कीमत 299 डॉलर (करीब 21,300 रुपये) है। पिछले महीने ब्राज़ील में आयोजित एक इवेंट में मोटो जी7 के साथ तीन अन्य स्मार्टफोन भी लॉन्च हुए थे। Moto G7 Plus का दाम 299.99 यूरो (करीब 24,500 रुपये) रखा गया था। Moto G7 Play को 199 डॉलर (करीब 14,200 रुपये) में बेचा जा रहा है। Moto G7 की भारत में कीमत इसी के आसपास होने की उम्मीद है। हैंडसेट को सेरेमिक ब्लैक और सेरेमिक व्हाइट रंग में उतारा गया था।
Advertisement

मोटोरोला इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से हाल ही में एक ट्वीट किया गया है जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि मोटो जी7 को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि Moto G7 Power को पिछले महीने भारतीय बाजार में उतारा गया था।
 

Moto G7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले मोटो जी7 में 6.24 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) मैक्स विज़न एलटीपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। यह डुअल-सिम फोन 3000 एमएएच बैटरी के साथ आता है जो 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G7 डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Moto G7 स्मार्टफोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। Moto G7 की लंबाई-चौड़ाई 157x75.3x8 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2270 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  3. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  4. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  7. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  8. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  9. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.