7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Moto G67 Power 5G लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Motorola ने भारतीय बाजार में Moto G67 Power 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 नवंबर 2025 14:51 IST
ख़ास बातें
  • Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है।
  • Moto G67 Power 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Moto G67 Power 5G में 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है।

Moto G67 Power 5G में 32MP सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारतीय बाजार में Moto G67 Power 5G लॉन्च कर दिया है। जी सीरीज में आया नया स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा दिया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। यहां हम आपको Moto G67 Power 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G67 Power 5G Price

Moto G67 Power 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट बाद में उपलब्ध होगा। शुरुआती ऑफर के तहत बेस वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री मोटोरोला के ऑनलाइन स्टोर और फ्लिपकार्ट पर 12 नवंबर से शुरू होगी। यह स्मार्टफोन पैनटोन पैराशूट पर्पल, पैनटोन ब्लू कुराकाओ और पैनटोन सीलेंट्रो जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Advertisement

Moto G67 Power 5G Features & Specifications

Moto G67 Power 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 391ppi पिक्सल डेंसिटी, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 85.97 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह फोन MIL-810H मिलिट्र्री ग्रेड ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आता है। G67 Power 5G में क्वालकॉम का 4nm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB RAM है, जिसे RAM Boost 4.0 के जरिए 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन फिंगरप्रिंट स्कैनर से भी लैस है। G67 Power 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UX पर काम करता है। कंपनी 1 ओएस अपग्रेड और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो G67 Power 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टू इन वन फ्लिकर कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन का कैमरा फुल एचडी रेजोल्यूशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। साथ ही ड्यूल कैप्चर, टाइमलेप्स, स्लो मोशन और ऑडियो जूम मोड्स का सपोर्ट करता है। इस फोन में प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, SAR सेंसर और ई-कंपास सेंसर शामिल है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, GLONASS, Galileo, QZSS और BeiDou शामिल है। यह फोन डॉल्बी एटम्स और हाई रेज ऑडियो सपोर्ट के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर से लैस है। इस फोन में IP64 रेटिंग दी गई है जो कि धूल और छींटों से बचाव सुनिश्चित करती है। इस फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है जो कि 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.23 मिमी, मोटाई 76.5 मिमी, चौड़ाई 8.6 मिमी और वजन 210 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  6. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.