50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Moto G52 फोन लॉन्च, जानें कीमत

फोन में एंड्रॉयड 12 ओएस है जिस पर My UX स्किन मिलती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 10:52 IST
ख़ास बातें
  • मोटो जी52 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस है।
  • डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है।
  • फोन का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए Moto G51 से मिलता जुलता है।

Moto G52 की यूरोप में कीमत Euro 249 (लगभग 20,500 रुपये) है।

Moto G52 को कंपनी ने चुपके से यूरोप में लॉन्च कर दिया है। फोन का डिजाइन पिछले साल लॉन्च हुए Moto G51 से मिलता जुलता है। फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा दिया गया है और इसका डिस्प्ले एक OLED पैनल है जिसमें सेंटर में पंच होल दिया गया है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 12 ऑपरेटेड है और स्टॉक एंड्रॉयड के लगभग एक्पीरियंस देने वाला है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 4GB और 6GB रैम का ऑप्शन मिल जाता है। इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है जो 128GB और 256GB ऑप्शन के साथ आता है। 
 

Moto G52 price, availability 

Moto G52 को कंपनी ने यूरोप में लॉन्च किया है और जल्द ही यह यूरोप की कुछ मार्केट्स में खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसकी कीमत Euro 249 (लगभग 20,500 रुपये) है। फोन को कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यूरोप के अलावा अन्य मार्केट्स में फोन कब उपलब्ध होगा, अभी इसके बारे में कंपनी की ओर कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Moto G52 specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, Moto G52 में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले है जिसका रेजॉल्यूशन फुलएचडी प्लस है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें 402ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। फोन में एंड्रॉयड 12 ओएस है जिस पर My UX स्किन मिलती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। बोके शॉट्स के लिए फोन में एक डेप्थ सेंसर भी मिलता है। इसमें डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं जिनके साथ डॉल्बी सपोर्ट दिया गया है। 

मोटो जी52 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट से लैस है जिसे 4GB/6GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड का स्लॉट भी दिया गया है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसमें 30W की TurboPower 30 चार्जिंग फीचर है। फोन का वजन 169 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.99mm है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp pOLED display, 90Hz refresh rate
  • Good battery life, 33W fast charging
  • Android 12 out of the box
  • Android security updates for three years
  • Bad
  • Average cameras
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.