मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 18 मई 2016 10:38 IST
मंगलवार को लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी ने अपने मोटो परिवार का विस्तार करते हुए दो नए हैंडसेट मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस पेश किए। अब खबर आ रही है कि इस परिवार में एक और सदस्य का आगमन हुआ है। हम बात कर रहे हैं मोटो जी4 प्ले की।

मोटोरोला ने जानकारी दी है कि मोटो जी4 प्ले की बिक्री 2016 की गर्मियों में शुरू होगी। अभी इस हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। उम्मीद है कि ऐसा हैंडसेट के रिलीज होने की तारीख नज़दीक आने पर किया जाएगा।
Advertisement
फिलहाल, मोटो जी4 प्ले को कंपनी की अमेरिकी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

मोटो जी4 प्ले में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है और साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इस 4जी फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो जी3 का ज्यादा बेहतर डिजाइन वाला वेरिएंट नज़र आता है।
Advertisement

हैंडसेट में एफ/2.2 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। प्राइमरी कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस है और इससे 1080 पिक्सल एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.1 एलई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम हेडसेट जैक से लैस है।

स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी। यह ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। फिलहाल, इस हैंडसेट को भारत में लॉन्च किए जाने के बारे में पता नहीं चल पाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.