50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी के साथ Moto G37 हुआ लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सबकुछ

Motorola ने भारत में मोटो जी37 सीरीज में नया फोन Moto G37 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 मई 2026 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G37 में 5200mAh की बैटरी मिलती है।
  • Moto G37 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने भारत में मोटो जी37 सीरीज में नया फोन Moto G37 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट से लैस किया गया है। इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिलती है। यह फोन 20W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Moto G37 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G37 Price

कीमत की बात की जाए तो Moto G37 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart, मोटोरोला की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर 25 मई से शुरू होगी। यह फोन पैनटोन नॉटिकल ब्लू, पैनटोन इंपेनेट्रेबल और पैनटोन कैप्री कलर ऑप्शन में आता है।

Advertisement

Moto G37 Features & Specifications

Moto G37 में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स हाई ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB  LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी 1 ओएस अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी का वादा करती है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन 5200mAh बैटरी से लैस है जो कि 20W टर्बोचार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G37 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-इन-1 लाइट सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और  वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.23 मिमी, चौड़ाई 76.50 मिमी, मोटाई 7.85 मिमी और वजन 191 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.