Moto G34 5G स्‍मार्टफोन 9 जनवरी को होगा भारत में लॉन्‍च! मिलेंगे ये फीचर्स

Moto G34 5G : यह स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी की खूबियों से लैस है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 जनवरी 2024 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Moto G34 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी
  • 9 जनवरी को लॉन्‍च हो सकती है डिवाइस
  • टिप्‍सटर मुकुल शर्मा ने शेयर की इन्‍फर्मेशन

फोन को दो कलर ऑप्‍शन स्टार ब्लैक और सी ब्लू में लाया जा सकता है।

Photo Credit: @stufflistings

Moto G34 5G : लेनोवो के मालिकाना हक वाले मोटोरोला ने पिछले महीने Moto G34 5G स्‍मार्टफोन को चीन में लॉन्‍च किया था। ऐसी खबरें हैं कि यह डिवाइस अब इंडिया में भी आ सकती है। जानेमाने टिप्‍सटर मुकुल शर्मा ने Moto G34 5G के भारत में लॉन्‍च की तारीख को लीक किया है। यह स्‍मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी की खूबियों से लैस है। फोन को दो कलर ऑप्‍शन स्टार ब्लैक और सी ब्लू में लाया जा सकता है। 

टिप्‍सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स (X) पर बताया है कि अपकमिंग मोटो स्‍मार्टफोन को प्रीमियम वेगन लेदर रियर पैनल के साथ पेश किया जाएगा। 9 जनवरी को भारत में यह फोन आएगा और स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के दम पर अपनी प्राइस रेंज में सबसे फास्‍ट 5G होगा
Advertisement
 

चीन में लॉन्‍च किए गए Moto G34 5G की बात की जाए, तो फोन में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले HD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।
Advertisement

यह फोन डॉल्बी एटमॉस-ट्यून किए गए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर से लैस है और स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 8GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट करता है। यह 128GB UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Moto G34 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इस फोन में है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MYUI 6.0 पर काम करता है। फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन की लंबाई 162.7 मिमी, चौड़ाई 74.6 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 179 ग्राम है।
Advertisement

Moto G34 5G के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत चीन में 999 (लगभग 11,950) है। यह फोन दो कलर ऑप्शन स्टार ब्लैक और सी ब्लू में उपलब्ध है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Display offers 120Hz refresh rate
  • Vegan leather finish feels premium
  • Good battery life
  • Good performance
  • 50-megapixel main camera
  • Bad
  • Cameras don't perform well in lowlight
  • Plenty of bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.