Motorola ने 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Moto G06 Power किया लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Motorola ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Moto G06 Power लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2025 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Moto G06 Power में 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
  • Moto G06 Power में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

Moto G06 Power में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

Motorola ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Moto G06 Power लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी के साथ मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। G06 Power में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 6.88 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Moto G06 Power के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Moto G06 Power Price

Moto G06 Power के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन पैनटोन लॉरेल ओक, पैनटोन टेंड्रिल और पैनटोन टेपेस्ट्री जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट, मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Moto G06 Power Specifications

Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, पिक्सल डेनसिटी 395ppi और ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी एक बार चार्ज होकर 65 घंटे तक प्लेबैक टाइम प्रदान करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो G06 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, Glonass, Galileo, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर, प्लास्टिक फ्रेम और वेगन लेदर बैक पैनल है। इसके अलावा गूगल के Gemini AI एसिस्टेंट का सपोर्ट भी मिलता है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.