Moto E7 Plus में हो सकता है 4 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Moto E7 Plus स्मार्टफोन 1.80 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। लिस्टिंग के अनुसार, फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘guam' का उल्लेख किया गया है। इससे साफ नहीं होता कि यह विशेषतौर पर कौन-सा मॉडल है, हालांकि अटकले लगाई जा रही है कि यह 600 सीरीज़ या फिर 700 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन चिप होगा।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2020 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Moto E7 Plus के बैक लोगों में स्थित हो सकता है फिंगरप्रिंट सेंसर
  • मोटो ई7 प्लस की लीक तस्वीर काफी हद तक Moto E7 की तरह हैं
  • पिछले दिनों सामने आई थी मोटो ई7 की लाइव तस्वीरें

Moto E7 Plus एंड्रॉयड 10 पर करेगा काम

Moto E7 Plus स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है, जहां से इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई है। मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है, जो कि आगामी Moto E7 के कथित 2 जीबी रैम से दोगुना है। लिस्टिंग में यह भी जानकारी सामने आई की मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। पिछले महीने मोटो ई7 की कुछ लाइव तस्वीरें सामने आई थी, जिसमें फोन का डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन देखने को मिला है।
 

Moto E7 Plus Geekbench listing, specifications (expected)

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, Moto E7 Plus स्मार्टफोन का सिंगल कोर टेस्ट स्कोर 1,152 है जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में इस फोन को 4,373 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आई है।
Advertisement
 


जैसे मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। यह फोन 1.80 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस होगा। लिस्टिंग के अनुसार, फोन के मदरबोर्ड सेक्शन में ‘guam' का उल्लेख किया गया है। इससे साफ नहीं होता कि यह विशेषतौर पर कौन-सा मॉडल है, हालांकि अटकले लगाई जा रही है कि यह 600 सीरीज़ या फिर 700 सीरीज़ का स्नैपड्रैगन चिप होगा।
Advertisement

मैमोरी की बात करें, तो जैसे कि हमने बताया मोटो ई7 प्लस फोन 4 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। जो कि आगामी Moto E7 फोन के कथित 2 जीबी रैम से दोगुना है।
 
 

Moto E7 Plus live photo leaks

गौरतलब है कि पिछले महीने 91mobiles रिपोर्ट्स में मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन की कुछ लाइव तस्वीरें साझा की गई थी, जिसके द्वारा फोन के डिज़ाइन की झलक देखने को मिली थी।
Advertisement

फोन के फ्रंट मे वाटरड्रॉप नॉच फीचर किया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा स्थित है। इसके अलावा लीक तस्वीरों में फोन का फ्रंट पैनल पतले बेजल्स के साथ भी दिखा था।

बैक पैनल पर, डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ग्लास बैक दिया गया है। रियर कैमरा को अलग मॉड्यूल में स्थित किया गया है, जिसके साथ LED प्लैश और लेसर ऑटोफोकस भी मौजूद है। इसके अलावा अटकले यह भी लगाई जा रही हैं कि फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर Motorola लोगों में प्लेस किया गया है।
Advertisement

मोटो ई7 के बॉटम में स्पीकर ग्रील और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।

लीक तस्वीरों में मोटो ई7 प्लस स्मार्टफोन काफी हद तक लीक लाइव तस्वीरों में दिखे Moto E7 की तरह ही लगता है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने इस फोन के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और न ही इसकी लॉन्च तारीख की कोई जानकारी दी गई है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto E7 Plus, Moto E7 Plus specifications, Moto E7, Motorola
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.