मोटो ई3 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 14 जुलाई 2016 18:50 IST
ख़ास बातें
  • मोटोरोला मोटो ई3 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है
  • मोटो ई सीरीज के इस फोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है
  • फिलहाल इसके सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है
मोटोरोला ने मोटो ई सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन ई3 आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। मोटो ई3 कंपनी के मोटोरोला मोटो ई सेकेंड जेनरेशन का अपग्रेड वेरिएंट है। मोटो ई3 स्मार्टफोन सितंबर से ब्रिटेन में ब्लैक एंड व्हाइट कलर वेरिएंट में 99 पाउंड (करीब 8,800 रुपये) में मिलना शुरू हो जाएगा। इस स्मार्टफोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं बताया है।

मोटो ई3 में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कोर प्रोसेसर है। स्मार्टफोन का डिज़ाइन मोटो जी4 सीरीज के स्मार्टफोन जैसा ही है। इस स्मार्टफोन में भी दूसरे मोटो फोन की तरह स्पलैश-प्रूफ नैनो कोटिंग और फ्रंट फेसिंग स्पीकर हैं।
Advertisement

मोटो के इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाला मोटो का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए मोटो के इस नए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं। फोन को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , motorola, moto mobile, moto E3, moto E3 specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.