90Hz रिफ्रेश रेट, 4020mAh बैटरी के साथ Moto E22, Moto E22i लॉन्च, जानें कीमत

Moto E22 स्मार्टफोन Android 12 पर चलता है और Moto E22i में Android 12 (Go edition) मिलता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 16 सितंबर 2022 19:46 IST
ख़ास बातें
  • Moto E22 की कीमत 139.99 यूरो (लगभग 11,150 रुपये) है
  • Moto E22i की कीमत 129.99 यूरो (लगभग 10,300 रुपये) है
  • दोनों फोन MediaTek Helio G37, 90Hz रिफ्रेश रेट, 4,020mAh बैटरी से लैस हैं

Moto E22 की कीमत 139.99 यूरो (लगभग 11,150 रुपये) है और यह एस्ट्रो ब्लैक के साथ-साथ क्रिस्टल ब्लू कलर ऑप्शन में आता है

Moto E22 और Moto E22i को इस हफ्ते कई मार्केट में लॉन्च किया गया। ई-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन में MediaTek Helio G37 SoC, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच डिस्प्ले और 4,020mAh बैटरी शामिल हैं। एंट्री-लेवल स्मार्टफोन आने वाले हफ्तों में अन्य बाजारों में लॉन्च किए जाएंगे। इनमें आपको 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। मोटोरोला ने दोनों हैंडसेट पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ डॉल्बी एटमॉस सपोर्टेड स्टीरियो स्पीकर भी दिए हैं।
 

Moto E22 and Moto E22i price, availability

Moto E22 की कीमत 139.99 यूरो (लगभग 11,150 रुपये) है और यह एस्ट्रो ब्लैक के साथ-साथ क्रिस्टल ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। Moto E22i की कीमत 129.99 यूरो (लगभग 10,300 रुपये) है और यह ग्रेफाइट ग्रे के साथ-साथ विंटर व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।

मोटोरोला का कहना है कि दोनों स्मार्टफोन यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होंगे।
 

Moto E22 and Moto E22i specifications

Moto E22 स्मार्टफोन Android 12 पर चलता है और Moto E22i में Android 12 (Go edition) मिलता है। दोनों स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आते हैं। मोटोरोला का कहना है कि ऑटो मोड चालू होने पर रिफ्रेश रेट अपने आप 90Hz और 60Hz के बीच एडजस्ट हो जाएगा। स्मार्टफोन MediaTek Helio G37 SoC से लैस हैं, जिसे 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है।

फोटो और वीडियो के लिए, Moto E22 और Moto E22i दोनों ही डुअल रियर कैमरों के साथ आते हैं। इनमें 16-मेगापिक्सल का एआई-पावर्ड प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर दिया गया है। दोनों हैंडसेट में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Moto E22 डुअल कैप्चर के साथ आता है, जिससे यूजर्स एक साथ फ्रंट और रियर कैमरों से फोटो या वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।

Moto E22 और Moto E22i दोनों ही 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आते हैं। इनमें 4,020mAh बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ स्टीरियो स्पीकर हैं। इनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। साथ ही एक एक्टिवेट पावर टच फीचर भी है, जो फिंगरप्रिंट रीडर पर डबल टैप करके ऐप शॉर्टकट खोलता है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी37

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी37

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12 (Go Edition)
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  2. Instagram पर आया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर Instants, जल्द लॉन्च होगा अलग ऐप
  3. 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक क्लिक और बैंक अकाउंट खाली! जानें क्या है सिम-स्वैप और फिशिंग स्कैम, कैसे करें बचाव
  2. Vivo X300 Ultra, X300 FE की सेल हुई शुरू, 10% सस्ते खरीदने का मौका, जानें सबकुछ
  3. बच्चों के लिए Instagram में बढ़ाए गए सेफ्टी फीचर्स, पैरेंट्स को मिलेंगे नए कंट्रोल्स
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max का डिजाइन, कलर वेरिएंट्स फिर लीक! कैमरा होगा खास
  5. Realme Buds Air8 Pro, Watch S5 भारत में 22 मई को हो रहे लॉन्च, लंबी चलेगी बैटरी, एडवांस मिलेंगे फीचर्स
  6. Instagram पर आया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर Instants, जल्द लॉन्च होगा अलग ऐप
  7. Huawei MatePad Pro Max 50MP कैमरा, 10400mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Cisco निकालेगी 4 हजार कर्मचारी, AI में निवेश की तैयारी!
  9. Canon ने भारत में लॉन्च किया धांसू Canon EOS R6V कैमरा, साथ में पावर जूम लेंस भी, ऐसे करेगा फोटोग्राफी में मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.