AnTuTu स्कोर्स के आधार पर ये हैं 2022 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन!

बेंचमार्क टेस्ट में फोन की परफॉर्मेंस का टेस्ट किया जाता है, कि कौन सा स्मार्टफोन कितना दमदार है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2022 16:38 IST
ख़ास बातें
  • 9,78,019 स्कोर के साथ Motorola Edge 30 Pro दूसरे नम्बर पर है।
  • 9,70,727 के स्कोर के साथ Realme GT 2 Pro तीसरे नम्बर पर है।
  • Samsung Galaxy S22 (Exynos) इस लिस्ट में 10वें नम्बर पर है।

Xiaomi 12 Pro ने AnTuTu लिस्ट में टॉप पॉजीशन हासिल की है।

आजकल आए दिन कोई न कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च होता रहता है। हम अक्सर इनके बेंचमार्क स्कोर्स के बारे में भी सुनते हैं। बेंचमार्क टेस्ट में फोन की परफॉर्मेंस का टेस्ट किया जाता है, कि कौन सा स्मार्टफोन कितना दमदार है। हालांकि, AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट फोन की परफॉर्मेंस की कसौटी नहीं हो सकता है क्योंकि परफॉर्मेंस यूसेज के तरीके और परिस्थितियों पर भी काफी निर्भर करती है। फिर भी, कुछ लोग AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट के स्कोर्स के आधार पर ही अपने नए स्मार्टफोन का चुनाव करते हैं। आज हम आपको इसी आधार पर 2022 के 10 बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके AnTuTu बेंचमार्क स्कोर्स बेहतर माने जाते हैं। 

1. Xiaomi 12 Pro
Advertisement
Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन ने Antutu की मार्च 2022 की लिस्ट में 9,81,496 के स्कोर के साथ फिर से टॉप पॉजीशन हासिल की है। Xiaomi 12 Pro का टॉप एंड 12GB रैम और 256GB मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC से लैस है। पिछले महीने यह स्मार्टफोन 9,93,203 के स्कोर के साथ टॉप 10 AnTuTu फोन लिस्ट में दूसरे नंबर पर लिस्टेड था।

2.Motorola Edge 30 Pro 
9,78,019 के AnTuTu स्कोर के साथ Motorola Edge 30 Pro इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर आता है। फरवरी में यह 9,74,272 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर था। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

3.Realme GT 2 Pro
9,70,727 के स्कोर के साथ Realme GT 2 Pro AnTuTu की लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है। फोन में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। इस डिवाइस में रियलमी ने वेपर चैम्बर थर्मल मैनेजमेंट तकनीक का इस्तेमाल किया है जिसकी बदौलत यह अच्छी परफॉर्मेंस देता है। 
Advertisement

4.Xiaomi 12
Xiaomi 12 में Snapdragon 8 Gen 1 SoC दिया गया है और यह  9,51,845 पॉइंट्स के स्कोर के साथ इस लिस्ट में चौथे नम्बर पर है। प्रोसेसर को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement

5.Samsung Galaxy S22 Ultra (Snapdragon) 
Samsung Galaxy S22 Ulta का Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट वाला मॉडल यहां 9,34,881 पॉइंट्स स्कोर करता है। पिछले महीने इस लिस्ट में यह 9,38,502 स्कोर के साथ चौथे नम्बर पर था। इस महीने इसे एक पायदान का नुकसान हुआ है। फोन में 12 जीबी रैम और 1TB स्टोरेज मिलती है। सैमसंग की तरफ से यह अब तक का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। 
Advertisement

6. Samsung Galaxy S22 Ultra (Exynos)
Samsung Galaxy S22 Ultra का Exynos 2200 चिप वाला हैंडसेट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में यह 9,19,689 पॉइंट्स के स्कोर के साथ छठे नम्बर पर है। 

7. Samsung Galaxy S22+ (Snapdragon) 
Samsung Galaxy S22+ में Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है। 9,04,778 के स्कोर के साथ यह AnTuTu की लिस्ट में 7वें नम्बर पर बना हुआ है। Exynos प्रोसेसर वाले मॉडल से इसकी क्षमता में बहुत अधिक अंतर देखने को नहीं मिलता है। 

8. Samsung Galaxy S22+ (Exynos) 
Samsung Galaxy S22+ का Exynos 2200 से लैस मॉडल यहां 8,85,440 पॉइंट्स स्कोर करता है। यह इसके Snapdragon 8 Gen 1 चिप वाले मॉडल के लगभग ही दमदार माना जाता है। लिस्ट में स्मार्टफोन 8वें नम्बर पर विराजमान है। 

9. Oppo Find X5 Pro 
Oppo Find X5 Pro  में 12 जीबी रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। पेअरिंग में Snapdragon 8 Gen 1 चिप और Adreno 730 जीपीयू दिया गया है। जिसकी बदौलत यह 8,62,584 AnTuTu पॉइंट्स स्कोर करता है और 9वें स्थान पर आता है। फोन में 5,000mAh बैटरी है और यह एंड्रॉयड 12 आधारित ColorOS 12.1 स्किन पर चलता है। 

10. Samsung Galaxy S22 (Exynos) 
Samsung Galaxy S22 में Exynos प्रोसेसर है और AnTuTu पर यह फोन 8,49,583 पॉइंट्स स्कोर करता है। सैमसंग की यह सीरीज काफी पॉपुलर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  4. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.