Flipkart और Amazon सेलः इन स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ऑफर्स

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बेहतरीन वक्त है। क्योंकि Flipkart और Amazon पर सेल चल रही है।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 9 अगस्त 2019 19:00 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7एस को सेल के दौरान 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • हॉनर 20आई का यह वेरिएंट 12,999 रुपये में उपलब्ध
  • गूगल के पिक्सल 3ए एक्सएल को 39,999 रुपये में बेचा जा रहा है
स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले Flipkart और Amazon पर सेल आयोजित हो रही है। दोनों ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह बेहतरीन वक्त है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर कुछ लोकप्रिय हैंडसेट पर कई शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इसके अलावा अमेज़न पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड और फ्लिपकार्ट पर आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।

Flipkart and Amazon Independence Day Sales – मोबाइल फोन पर मिलने वाले बेहतरीन ऑफर्स
Advertisement

ऐप्पल आईफोन Xआर
आईफोन Xआर को अमेज़न फ्रीडम सेल 2019 में 51,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 76,900 रुपये है। एक्सचेंज ऑफर में आप 7,700 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। इसके अलावा आप एसबीआई बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त 1,500 रुपये की छूट पा सकते हैं।
Advertisement
वीवो ज़ेड1 प्रो
फ्लिपकार्ट की इस सेल के लिए वीवो ज़ेड1 प्रो की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। लेकिन ऑनलाइन पेमेंट करने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन को हाल ही में भारत में 14,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया गया था।

आप फ्लिपकार्ट सेल में इस हैंडसेट को 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप सर्वाधिक 13,500 रुपये की छूट पा सकते हैं।

Advertisement
वनप्लस 7
अमेज़न सेल में वनप्लस 7 की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन आप इसके साथ मौज़ूद ऑफर्स को इस्तेमाल करके हैंडसेट सस्ते में अपना बना सकते हैं। वनप्लस 7 के साथ एक्सचेंज में 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद एक्सचेंज में आपको सर्वाधिक 17,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।
Advertisement
गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल
गूगल के पिक्सल 3ए एक्सएल को 39,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसकी एमआरपी 50,000 रुपये है। हाल ही में हुई कीमत में कटौती के बाद पिक्सल 3ए एक्सएल की कीमत 40,999 रुपये हो गई थी। सेल के दौरान पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 17,900 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
 
Samsung Galaxy M30
सैमसंग गैलेक्सी एम30 को अमेज़न सेल के दौरान 13,990 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये) में खरीदने का मौका है। गैलेक्सी एम30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसमें सैमसंग एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम है। फोन में तीन रियर कैमरे और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement
ब्लैक शार्क 2 (6 जीबी, 128 जीबी)
ब्लैक शार्क 2 गेमिंग स्मार्टफोन को छूट के साथ 34,999 रुपये में फ्लिपकार्ट पर बेचा जा रहा है। गेमिंग फोन को भारत में 39,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। आप पुराने फोन को एक्सचेंज करके 17,900 रुपये की छूट पा सकते हैं।

LG W10
एलजी डब्ल्यू सीरीज़ भी डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ उपलब्ध है। एलजी डब्ल्यू10 (3 जीबी, 32 जीबी) 7,999 रुपये (एमआरपी 9,999रुपये ) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन में 6.19 इंच का एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर अधिकतम 7,000 रुपये का डिस्काउंट है।
रेडमी नोट 7एस
शाओमी के लोकप्रिय रेडमी नोट 7एस को 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यह दाम 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। रेडमी नोट 7एस हैंडसेट 6.3 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आता है।

Redmi 7 (3 जीबी, 32 जीबी)
Xiaomi का बजट स्मार्टफोन रेडमी 7 भी अमेज़न फ्रीडम सेल 2019 का हिस्सा है। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,499 रुपये (एमआरपी 10,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। रेडमी 7 में 6.26 इंच का डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है और इसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं।
Redmi Y3
बजट फोन की बात करें तो रेडमी वाई3 (3 जीबी, 32 जीबी) को अभी सेल में 8,999 रुपये (एमआरपी 11,999 रुपये) में खरीदने का मौका है। रेडमी वाई3 में 6.26 इंच का डिस्प्ले और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
हॉनर 20आई
हॉनर 20आई का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये (एमआरपी 16,999 रुपये) में बिक रहा है। आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 12,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Amazon, Freedom Day Sale, National Shopping Days

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.