Xiaomi Redmi Note 4, Redmi 4 व अन्य शाओमी हैंडसेट पर मीयूआई 9 अपडेट करने का तरीका

Xiaomi Redmi Note 4, Mi Max 2 और Mi 6 के लिए अपडेट जारी हो चुका है। ऐसे में इन हैंडसेट के यूज़र को सिर्फ ओटीए अपडेट के नोटिफिकेशन का इंतज़ार करना चाहिए। अगर मन नहीं मान रहा है तो अपडेटर ऐप की भी जांच की जा सकती है। यहां से आप जान जाएंगे कि अपडेट आया है या नहीं। अगर आप बिल्कुल भी इंतज़ार नहीं कर सकते तो ये हैं MIUI 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम के डाउनलोड लिंक और फ्लैशिंग का तरीका।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 22 नवंबर 2017 14:18 IST
ख़ास बातें
  • मीयूआई 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम का रोल आउट शुरू
  • Xiaomi Redmi Note 4, Mi Max 2 और Mi 6 के लिए अपडेट जारी हो चुका है
  • मीयूआई 9 अपडेट करने से पहले कई बातों का ख्याल रखने की ज़रूरत
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने ओएस मीयूआई 9 का ग्लोबल स्टेबल रोम रोल आउट करना शुरू कर दिया है। अभी ओएस के इस वर्ज़न का अपडेट शाओमी रेडमी नोट 4, शाओमी मी मैक्स 2, शाओमी मी 6 और शाओमी 4एक्स (भारत में रेडमी 4 का नाम) जैसे हैंडसेट के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी ने शाओमी रेडमी वाई1, शाओमी रेडमी वाई1 लाइट, शाओमी मी 5, शाओमी मी मैक्स और शाओमी मी मिक्स के लिए भी अपडेट उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। चीनी कंपनी ने यह भी बताया कि मीयूआई 9 का ग्लोबल स्टेबल रॉम का ओटीए अपडेट होगा। यह अभी चुनिंदा डिवाइस के लिए ही उपलब्ध है। इसे धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा।

शाओमी के अन्य हैंडसेट के लिए कंपनी ने कहा है कि मीयूआई 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम का अपडेट महीने के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा। यहां पर क्लिक करके आप जान सकते हैं कि आपका शाओमी स्मार्टफोन मीयूआई 9 अपडेट को सपोर्ट करता है या नहीं।

Xiaomi Redmi Note 4, Mi Max 2 और Mi 6 के लिए अपडेट जारी हो चुका है। ऐसे में इन हैंडसेट के यूज़र को सिर्फ ओटीए अपडेट के नोटिफिकेशन का इंतज़ार करना चाहिए। अगर मन नहीं मान रहा है तो अपडेटर ऐप की भी जांच की जा सकती है। यहां से आप जान जाएंगे कि अपडेट आया है या नहीं। अगर आप बिल्कुल भी इंतज़ार नहीं कर सकते तो ये हैं MIUI 9 ग्लोबल स्टेबल रॉम के डाउनलोड लिंक और फ्लैशिंग का तरीका।
 

आप इस तरह से अपने शाओमी स्मार्टफोन पर मीयूआई 9 डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं:

फ्लैशिंग की प्रक्रिया का आगाज़ करने से पहले शाओमी के यूज़र को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए तो उनके फोन में 60 फीसदी बैटरी मौजूद हो। एहतियात के तौर पर ऐप और मल्टीमीडिया कंटेंट का भी बैकअप बना लीजिए। शाओमी स्मार्टफोन यूज़र को रिकवरी या फास्टबूट पैकेज को डाउनलोड करना होगा जो रॉम के वर्ज़न पर निर्भर करेगा। अगर आप डेवलपर रॉम पर काम कर रहे हैं तो .zip एक्सटेंशन वाला रिकवरी पैकेज डाउनलोड करें। अगर आपके फोन में स्टेबल रॉम है तो .tgz एक्सटेंशन वाले फास्टबूट पैकेज को डाउनलोड करें।
Advertisement

जिन यूज़र के पास शाओमी रेडमी नोट 4 और शाओमी मी मैक्स 2 है, वे शाओमी की वेबसाइट से रॉम को डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं। मीयूआई 9 के ग्लोबल स्टेबल रॉम को डाउनलोड और इंस्टॉल करने का यह है तरीका...

Xiaomi Mi Max 2
Advertisement

Xiaomi Mi Max 2 मीयूआई 9 फास्टबूट रॉम
Advertisement

Xiaomi Mi Max 2 मीयूआई 9 रिकवरी रॉम

Xiaomi Redmi Note 4 (क्वालकॉम) / रेडमी नोट 4एक्स
Advertisement

Xiaomi Redmi Note 4 मीयूआई 9 फास्टबूट रॉम

Xiaomi Redmi Note 4 मीयूआई 9 रिकवरी रॉम

Xiaomi Redmi 4X, Redmi 4 (क्वालकॉम)

Xiaomi Redmi 4 मीयूआई 9 फास्टबूट रॉम

Xiaomi Redmi 4 मीयूआई 9 रिकवरी रॉम


Xiaomi Mi MIX 2

Xiaomi Mi MIX 2 मीयूआई 9 फास्टबूट रॉम

Xiaomi Mi MIX 2 मीयूआई 9 रिकवरी रॉम


Xiaomi Mi 5

Xiaomi Mi 5 मीयूआई 9 फास्टबूट रॉम

Xiaomi Mi 5 मीयआई 9 रिकवरी रॉम

फास्टबूट तरीका
1) अपने स्मार्टफोन का बैकअप बनाएं और फास्टबूट रॉम डाउनलोड करें।

2) फास्टबूट करने से पहले यूज़र को बूटलोडर को अनलॉक रखना होगा। विस्तृत जानकारी और प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए इस पेज पर जाएं।

3) आप जैसे ही बूटलोडर को अनलॉक करते हैं आपको फास्टबूट मोड में जाना होगा। इसके लिए सबसे पहले अपने डिवाइस को स्विच ऑफ करें। इसके बाद एक साथ वॉल्यूम डाउन और पावर बटन को दबाएं। इसके बाद फोन फास्टबूट स्क्रीन के साथ पावर ऑन हो जाएगा।

3) यूज़र चाहें तो अपने फोन को यूएसबी के ज़रिए पर्सनल कंप्यूटर से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद फ्लैश टूल ऐप में रिफ्रेश बटन को इस्तेमाल में लाएं, फिर डिवाइस आईडी दिखने लगेगा। अगर ऐसा नहीं होता है मी पीसी सूट डाउनलोड करें। इसके बाद डाउनलोड किए गए फास्टबूट रॉम को पर्सनल  कंप्यूटर पर फोल्डर में एक्स्ट्रैक्ट कर लें।

4) इसके बाद मीफ्लैश टूल को खोलें। अब दायीं तरफ कॉर्नर में Clean को सेलेक्ट कर लें।

5) इसके बाद सेलेक्ट पर क्लिक करें और अब उस फोल्डर तक ब्राउज़ करें जिसमें आपने फास्टबूट रॉम को एक्स्ट्रैक्ट किया है। अब Flash पर क्लिक कर दें।

6) आपके फोन की फ्लैशिंग शुरू हो जाएगी। इसमें 3-5 मिनट का वक्त लगना चाहिए जो आपके पर्सनल कंप्यूटर और डिवाइस पर भी निर्भर करेगा। यूज़र ध्यान रखें कि वे फ्लैशिंग के दौरान अपने डिवाइस को हटा नहीं सकते।

7) इसके बाद डिवाइस मीयूआई 9 के साथ रीबूट करेगा।
 

रिकवरी रॉम का तरीका
1) अपने स्मार्टफोन का बैकअप बनाएं। इसके बाद अपने डिवाइस पर रिकवरी रॉम को डाउनलोड करें। इसे इंटरनल स्टोरेज में रखें।

2) अब अपडेटर ऐप को खोलें। फिर टॉप पर दायीं तरफ किनारे पर दिख रहे मेन्यू पर क्लिक करें। इसके बाद Choose Update Package पर क्लिक करें।

3) इसके बाद डाउनलोड किए गए रॉम को चुनें, फिर ओके कर दें। इसके बाद प्रोसेस खत्म होने का इंतज़ार करें, फिर रीबूट पर क्लिक कर दें।

4) डिवाइस अब मीयूआई 9 के साथ रीबूट होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  4. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  3. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  4. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  5. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  6. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  9. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.