Poco M2 को भारत में MIUI 12 अपडेट मिलने की खबर, पहले से बेहतर होगी परफॉर्मेंस

Poco M2 की कीमत वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये के साथ लिस्ट है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 31 दिसंबर 2020 12:54 IST
ख़ास बातें
  • Poco M2 के अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI 12.0.1.0.QJRINXM है
  • दिसंबर 2020 सिक्योरिटी पैच से लैस है पोको एम2 का लेटेस्ट अपडेट
  • इस अपडेट का साइज़ 504 एमबी है
Poco M2 स्मार्टफोन को कथित रूप से भारत में MIUI 12 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जिसकी जानकारी यूज़र्स द्वारा दी गई है। ह अपडेट दिसंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इस लेटेस्ट अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI 12.0.1.0.QJRINXM है। Poco के अन्य स्मार्टफोन को पहले ही MIUI 12 अपडेट मिल चुका है, जिसमें Poco X2, Poco M2 Pro और Poco F1 स्मार्टफोन शामिल हैं। पोको एम2 यूज़र्स को सुझाव दिया गया है कि वह इस अपडेट को प्राप्त करते ही डाउनलोड करें। यदि आप पोको एम2 यूज़र हैं और आपको अब-तक इस अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो आप अपडेट को सेटिंग्स में जाकर मैनुअली भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यूज़र्स ट्विटर के माध्यम से स्क्रीन साझा करते हुए जानकारी दी कि भारत में Poco M2 स्मार्टफोन के लिए MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। इस अपडेट का साइज़ 504 एमबी है और इसका वर्ज़न नंबर MIUI 12.0.1.0.QJRINXM है। यह अपडेट पोको एम2 स्मार्टफोन के लिए ऑप्टिमाइज़ सिस्टम स्टेबिल्टी और सिस्टम लैग को कम करने जैसी सुविधाएं लेकर आया है। यूज़र्स को सुझाव दिया गया है कि वह नए MIUI 12 अपडेट को मजबूत वाई-फाई कनेक्शन में डाउनलोड करें और यह भी सुनिश्चित करें कि उनकी बैटरी फुल चार्ज हो। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह भी बताया गया है कि इस अपडेट को इंस्टॉल करने से पहले अपने फोन का डेटा बैकअप लेना न भूलें।
 

MIUI 12 के साथ शाओमी एक नया यूआई एक्सपीरियंस लेकर आया है, जिसमें बेहतक सिस्टम-वाइड एनिमेशन और विजुअलाइज़ेशन आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा-बैटरी सेवर मोड दिया गया है, जो कि फोन के स्टैंडबाय टाइम को बढ़ाता है और पावर कंसम्पशन को कम करता है। इसमें ऐप ड्रावर को भी पेश किया गया है, जो कि ऐप्स को कैटेगरी के अनुसार सॉर्ट करता है और इसके साथ एंबिएंट लाइट के अनुसार स्क्रीन ब्राइटनेस को ऑटोमैटिकली एडजस्ट करने की क्षमता भी जुड़ी हुई है। डार्क मोड तो सिस्टम-वाइड इम्प्रूव किया गया है, जिसमें सिस्टम ऐप्स के साथ-साथ थर्ड पार्टी ऐप को भी कवर किया गया है।  

इस फोन को सितंबर में लॉन्च किया गया था, उस वक्त कंपनी ने वादा किया था कि पोको एम2 फोन में जल्द ही MIUI 12 अपडेट ज़ारी किया जाएगा। पोको एम2 दो कॉन्फिगरेशन में आता है 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 64 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल। यह वेरिएंट वर्तमान में फ्लिपकार्ट पर क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये के साथ लिस्ट है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी80

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco M2, Poco M2 Update, MIUI 12, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.