Xiaomi Mi Max और Xiaomi Mi Max Prime के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट जारी

Xiaomi Mi Max और Mi Max Prime स्मार्टफोन को मीयूआई 10 मिलने लगा है। Xiaomi ने इन दोनों स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 Global Stable ROM रोलआउट कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 नवंबर 2018 19:12 IST
ख़ास बातें
  • मीयूआई 10 में एआई आधारित पोर्ट्रेट मोड भी है
  • दोनों हैंडसेट को लेटेस्ट मीयूआई फीचर मिलेंगे
  • Recovery ROM या Fastboot ROM तरीके भी हैं अपडेट के लिए
Xiaomi Mi Max और Mi Max Prime स्मार्टफोन को मीयूआई 10 मिलने लगा है। Xiaomi ने इन दोनों स्मार्टफोन के लिए MIUI 10 Global Stable ROM रोलआउट कर दिया है। इन्हें क्रमशः 10.1.1.0.NBCMIFI और 10.1.1.0.NBDMIFI वर्ज़न अपडेट के तौर पर मिल रहा है। गौर करने वाली बात है कि Xiaomi ने हाल ही में Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4 और Redmi 6 Pro स्मार्टफोन के लिए भारत में मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट जारी किया था। ध्यान रहे कि कंपनी ने रिकवरी और फास्टबूट रॉम के लिए डाउनलोड लिंक भी जारी किया है। अगर आप अपडेट आने का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो अपने हैंडसेट को फ्लैश करके इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं।

Mi India फोरम पर एक पोस्ट में शाओमी ने जानकारी दी कि MIUI 10 Global Stable ROM को शाओमी मी मैक्स और शाओमी मी मैक्स प्राइम के लिए रोलआउट कर दिया गया है। आधिकारिक चेंजलॉग से साफ है कि इन दोनों हैंडसेट को लेटेस्ट मीयूआई फीचर मिलेंगे। इस अपडेट के बाद हैंडसेट को फुल स्क्रीन गेस्चर्स, नया यूआई, नेचुरल साउंड सिस्टम, एआई प्री-लोडिंग और फ्रंट कैमरे के लिए पोर्ट्रेट मोड जैसे फीचर मिल जाएंगे।

मीयूआई 10 में एआई आधारित पोर्ट्रेट मोड भी है जिसकी मदद से पोर्ट्रेट शॉट में ब्लैकग्राउंड को ब्लर किया जा सकता है। यह सॉफ्टवेयर के ज़रिए संभव होगा। इसके अतिरिक्त MIUI 10 अपडेट में Xiaomi ने क्लॉक और नोट्स ऐप को भी अपडेट कर दिया है। इन बदलाव के अलावा लेटेस्ट ओएस कई इंप्रूवमेंट और ऑप्टिमाइज़ेशन भी लेकर आता है।

अपने Mi Max और Mi Max Prime हैंडसेट में मीयूआई 10 की उपलब्धता जांचने के लिए आपको Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाना होगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, अगर आप अपने शाओमी मी मैक्स और शाओमी मी मैक्स प्राइम हैंडसेट में अपडेट का इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो Recovery ROM या Fastboot ROM तरीके भी हैं। आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं....
Advertisement

Fastboot ROM लिंक
Mi Max
Advertisement
Mi Max Prime

Recovery ROM लिंक
Advertisement
Mi Max
Mi Max Prime
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.