Micromax Selfie 2 की कीमत का हुआ खुलासा, मंगलवार से शुरू होगी बिक्री

माइक्रोमैक्स ने अपना नया स्मार्टफोन सेल्फी 2 पिछले हफ्ते अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया था। अब, कंपनी ने माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 की कीमत व उपलब्धता की जानकारी दी है। माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 की कीमत 9,999 रुपये है। सेल्फी 2 स्मार्टफोन 1 अगस्त, मंगलवार से देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 जुलाई 2017 13:05 IST
माइक्रोमैक्स ने अपना नया स्मार्टफोन सेल्फी 2 पिछले हफ्ते अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया था। अब, कंपनी ने माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 की कीमत व उपलब्धता की जानकारी दी है। माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 की कीमत 9,999 रुपये है। सेल्फी 2 स्मार्टफोन 1 अगस्त, मंगलवार से देशभर के रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। बता दें कि Micromax Selfie 2 स्मार्टफोन 100 दिन की रीप्लेसमेंट गारंटी स्कीम के साथ आता है। इस स्कीम के तहत कंपनी फोन खरीदने के 100 दिन के भीतर डिवाइस में किसी तरह का नुकसान होने पर नया डिवाइस देने का वादा कर रही है। इसमें डिवाइस की कुल 1 साल की वारंटी का समय भी शामिल है। कंपनी ने इसी महीने 100 दिन रीप्लेसमेंट गारंटी स्कीम की शुरुआत की थी।

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 फ़ीचर और डिज़ाइन
Advertisement
जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है सेल्फी 2 स्मार्टफोन को ख़ासतौर पर बेहतरीन तस्वीर लेने के इरादे से उतारा गया है। फोन में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0  के साथ सोनी आईएम135 सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में फटाफट तस्वीर लेने के लिए एक वन टच शॉट मोड और सुंदर तस्वीरे लेने के लिए ब्यूटी मोड भी है। माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 के फ्रंट कैमरे में बोकेह इफेक्ट मिलने का भी दावा किया जा रहा है। वहीं फोन में ओवी8856 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0, ऑटो सीन डिटेक्शन और पैनोरमा मोड के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे में सुपरपिक्सल इमेज मोड भी है जिससे 5,200 मेगापिक्सल तक की तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।

लिस्टिंग के मुताबिक, सेल्फी 2 में रियर फ्लैश और एलईडी फ्लैश के बीच एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऊपर व नीचे की तरफ़ एंटीना बैंड हैं। फोन मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में दांयें किनारे पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन दिए गए हैं।
Advertisement

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 स्पेसिफिकेशन
माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 में 5 इंच एचडी 2.5डी डिस्प्ले है। फोन में एक क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है जो 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 11 घंटे तक का टॉक टाइम और 22 घंटे तक का म्यूज़िक प्लैबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा फोन में मल्टी विंडो व्यू, कस्टमाइज्ड क्विक सेटिंग, बंडल नोटिफिकेशन और नोटिफिकेशन डायरेक्ट रिप्लाई जैसे फ़ीचर भी हैं। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  10. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.