Micromax Selfie 2 कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट, जानें ख़ूबियां

माइक्रोमैक्स अपना नया बजट स्मार्टफोन सेल्फी 2 पेश कर दिया है। माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 स्मार्टफोन 100 दिन की रीप्लेसमेंट गारंटी स्कीम के साथ आता है। इस स्कीम के तहत कंपनी फोन खरीदने के 100 दिन के भीतर डिवाइस में किसी तरह का नुकसान होने पर नया डिवाइस देने का वादा कर रही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 जुलाई 2017 19:00 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • सेल्फी 2 की कीमत व उपलब्धता का खुलासा अभी नहीं किया गया है
माइक्रोमैक्स अपना नया बजट स्मार्टफोन सेल्फी 2 पेश कर दिया है। Micromax Selfie 2 स्मार्टफोन 100 दिन की रीप्लेसमेंट गारंटी स्कीम के साथ आता है। इस स्कीम के तहत कंपनी फोन खरीदने के 100 दिन के भीतर डिवाइस में किसी तरह का नुकसान होने पर नया डिवाइस देने का वादा कर रही है। इसमें डिवाइस की कुल 1 साल की वारंटी का समय भी शामिल है। कंपनी ने इसी महीने 100 दिन रीप्लेसमेंट गारंटी स्कीम की शुरुआत की थी। माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता का खुलासा अभी कंपनी ने नहीं किया है। लेकिन फोन को कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 फ़ीचर और डिज़ाइन
Advertisement
जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है सेल्फी 2 स्मार्टफोन को ख़ासतौर पर बेहतरीन तस्वीर लेने के इरादे से उतारा गया है। फोन में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0  के साथ सोनी आईएम135 सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फ्रंट कैमरे में फटाफट तस्वीर लेने के लिए एक वन टच शॉट मोड और सुंदर तस्वीरे लेने के लिए ब्यूटी मोड भी है। माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 के फ्रंट कैमरे में बोकेह इफेक्ट मिलने का भी दावा किया जा रहा है। वहीं फोन में ओवी8856 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो अपर्चर एफ/2.0, ऑटो सीन डिटेक्शन और पैनोरमा मोड के साथ आता है। प्राइमरी कैमरे में सुपरपिक्सल इमेज मोड भी है जिससे 5,200 मेगापिक्सल तक की तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।

लिस्टिंग के मुताबिक, सेल्फी 2 में रियर फ्लैश और एलईडी फ्लैश के बीच एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में ऊपर व नीचे की तरफ़ एंटीना बैंड हैं। फोन मेटल यूनिबॉडी के साथ आता है। इसके अलावा स्मार्टफोन में दांयें किनारे पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर बटन दिए गए हैं।
Advertisement

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 स्पेसिफिकेशन
माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 के डिस्प्ले की जानकारी अभी नहीं दी गई है। फोन में एक क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेसर है जो 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस फोन में 3 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में मल्टी विंडो व्यू, कस्टमाइज्ड क्विक सेटिंग, बंडल नोटिफिकेशन और नोटिफिकेशन डायरेक्ट रिप्लाई जैसे फ़ीचर भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.