Micromax In Note 1 Pro स्मार्टफोन सितम्बर के अंत में होगा लॉन्च!

कंपनी 'In' सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करना चाहती है और इसे Micromax In Note 1 Pro कहा जा रहा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 सितंबर 2021 09:29 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In Note 1 Pro को हाल ही में गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था।
  • Micromax In Note 1 Pro में MediaTek Helio G90 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Micromax In Note 1 को MediaTek Helio G85 के साथ लॉन्च किया गया था।

Micromax In Note 1 Pro को पुराने एंड्रॉयड 10 ओएस के साथ गीकबेंच पर लिस्ट गया है।

Micromax In Note 1 Pro पर माइक्रोमैक्स कंपनी काम कर रही है। कंपनी 'In' सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करना चाहती है और इसे Micromax In Note 1 Pro कहा जा रहा है। इससे जुड़ी एक लॉन्च टाइमलाइन ऑनलाइन सामने आई है जिसके बारे में अभी कन्फर्म नहीं कहा जा सकता है। साथ ही फोन को गीकबेंच बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा गया है। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 प्रो, इसके नाम को देखते हुए, संभवत: Micromax In Note 1 फोन का अपग्रेड होगा जिसे पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था।

टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट किया कि एक नया Micromax स्मार्टफोन सितंबर में लॉन्च होने की संभावना है। इस नए स्मार्टफोन को Micromax In Note 1 Pro नाम दिया जा सकता है। टिप्स्टर का संकेत है कि फोन इस महीने के अंत तक लॉन्च हो सकता है। Micromax ने 'In' सीरीज में एक नया फोन लॉन्च करने के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है।

Micromax In Note 1 Pro को हाल ही में गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था, जिससे यह अधिक साफ हो जाता है कि स्मार्टफोन लॉन्च के काफी करीब है। फोन को बेंचमार्किंग साइट पर मॉडल नंबर E7748 के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस भी लीक किए गए हैं। हैंडसेट MediaTek MT6785 SoC से लैस हो सकता है जिसमें MediaTek Helio G90 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके अलावा माइक्रोमैक्स इन नोट 1 प्रो में 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम बताया गया है। Geekbench पर माइक्रोमैक्स इन नोट 1 प्रो ने 519 का सिंगल-कोर स्कोर और 1,673 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल किया। संभावना है कि माइक्रोमैक्स फोन को एंड्रॉयड 11 सॉफ्टवेयर के साथ बाजार में उतारेगी।

इन स्पेसिफिकेशन्स से पता चलता है कि Micromax In Note 1 Pro एक मिड-रेंज डिवाइस हो सकती है जिसमें Micromax In Note 1 की तुलना में थोड़ा अपग्रेड किया गया है। आपको बता दें कि Micromax In Note 1 को मीडियाटेक हेलियो जी 85 एसओसी, 4 जीबी रैम और एक क्वाड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। जिसमें पीछे की तरफ 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। फ्रंट में इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और फोन में 5,000mAh की बैटरी है। यह एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 128GB इंटरनल स्टोरेज और एक 3.5mm ऑडियो जैक को स्पोर्ट करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.