माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सपी 4जी फोन में है 3 जीबी रैम, कीमत 7,499 रुपये

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 मई 2016 18:34 IST
माइक्रोमैक्स ने अपने 4जी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन कैनवस एक्सपी 4जी लॉन्च किया है। माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सपी 4जी स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर 7,499 रुपये में मिलेगा। स्नैपडील की वेबसाइट पर इस हैंडसेट के लिए अलग से एक वेबपेज बनाई गई है। 10 मई से यह फोन ओपन सेल में बिकेगा।

माइक्रोमैक्स कैनवस एक्सपी 4जी स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (720 X 1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम दिया गया है जो इसकी सबसे अहम खासियत है।  हैंडसेट एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 पर चलेगा। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और सेल्फी के दीवानों के लिए 3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।
Advertisement

माइक्रोमैक्स का यह फोन 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन पर यूज़र 10 भारतीय भाषाओं को लिख और पढ़ पाएंगे। 4जी के अलावा अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर इस फोन का हिस्सा हैं।

याद रहे कि माइक्रोमैक्स ने हाल ही में कैनवस मेगा 2 फैबलेट लॉन्च किया था। इसकी कीमत 7,999 रुपये है। स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6 इंच का डिस्प्ले और 3000 एमएएच की बैटरी है। माइक्रोमैक्स कैनवस मेगा 2 फैबलेट में 6 इंच का क्यूएचडी (960 X 540 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। 1 जीबी रैम से लैस कैनवस मेगा 2 फैबलेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.